घोटालों का सरताज लोकपाल सिंह जोगी को आखिर क्यों और किसके सरपरस्ती में छोडा गया ,आज तक उसके ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं ?

घोटालों का सरताज लोकपाल सिंह जोगी को आखिर क्यों और किसके सरपरस्ती में छोडा गया आज तक उसके ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं ? छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में BEO रहते लोकपाल सिंह जोगी के कार्यकाल में हुए घोटाले की जांच पूरी होने के बाद कार्यालय में पदस्थ 3 कर्मियों को निलंबित कर […]

घोटालों का सरताज लोकपाल सिंह जोगी को आखिर क्यों और किसके सरपरस्ती में छोडा गया आज तक उसके ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं ?


छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में BEO रहते लोकपाल सिंह जोगी के कार्यकाल में हुए घोटाले की जांच पूरी होने के बाद कार्यालय में पदस्थ 3 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर को चेतावनी देकर बख्श दिया गया है। आखिर क्यों?


घोटालों की है लंबी फेहरिस्त
कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में BEO के पद पर पदस्थापना के दौरान लोकपाल सिंह जोगी द्वारा कई घोटाले किये गए, जिसकी काफी लम्बे समय तक शिकायत यहां के शिक्षक संगठनों द्वारा ही की गई। आखिरकार उन्हें यहां से हटाते हुए बिलासपुर जिले के तखतपुर में इसी पद पर तबादला कर दिया गया। इस दौरान हुए घोटालों की जांच शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक स्तर पर कराई गई। जांच में लगभग अधिकांश शिकायतें सही पाई गईं।

Read More CG News: बलौदाबाजार में शर्मनाक हरकत, महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

इन्हें किया गया निलंबित
शिक्षा संभाग बिलासपुर के संयुक्त संचालक आर एन हीराधर द्वारा जारी आदेश में पहला नाम प्रधान पाठक परमेश्वर प्रसाद बनवा का उल्लेख है, जिनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने BEO लोकपाल सिंह जोगी द्वारा दिए गए 2 लाख रूपये के बेयरर चेक को अपने नाम पर नगद भुगतान कराया। बाद में जब जांच के दौरान परमेश्वर प्रसाद को नोटिस जारी किया गया तब उन्होंने 2 लाख रूपये का चालान विभाग में जमा कर दिया। इसका उल्लेख करते हुए परमेश्वर प्रसाद को निलंबित करते हुए BEO कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा में अटैच कर दिया गया इसी तरह BEO कार्यालय के प्रभारी लेखपाल छब्बी कुमार अहिरवार को भी निलंबित किया गया है। उनके निलंबन आदेश में भी BEO लोकपाल सिंह जोगी के कार्यकाल के दौरान की गई 11 गड़बड़ियों का उल्लेख है। इसमें प्रमुख रूप से बिसु राम भृत्य का 14 माह की अनुपस्थिति का गलत तरीके से वेतन बनाकर भुगतान करना, बहादुर भृत्य के 72 महीने तक गैरहाजिर रहने के बावजूद उसके वेतन का भुगतान करना भी शामिल है। इसके अलावा BEO लोकपाल सिंह जोगी के साथ मिलीभगत करके लाखों रुपयों का भुगतान अलग-अलग माध्यम से किया गया। इस वजह से छब्बी कुमार को निलंबित किया गया, और उनका मुख्यालय DEO कार्यालय, कोरबा नियत किया गया है।

Read More MCB Sand Mining Protest: ओदारी नदी में रेत माफिया पर ग्रामीणों का धावा, पोकलेन-हाइवा बीच धारा में रोकीं, मौके पर लगाया लाखों का जुर्माना


BEO कार्यालय में ही पदस्थ सहायक ग्रेड -2 पीके मिश्रा को भी निलंबित किया गया है। मिश्रा के ऊपर भी गलत तरीके से भुगतान करने में BEO लोकपाल सिंह जोगी का सहभागी माना गया है। इसके अलावा BEO कार्यालय में ही तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर बृजेन्द्र कुमार बानी को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। बृजेन्द्र पर आरोप है कि उसने BEO जोगी द्वारा दिए गए 1 लाख 38 हजार रूपये के बेयरर चेक को भुनाने का दोषी पाया गया है ।वही ब्लॉक के 3 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में BEO रहते लोकपाल सिंह जोगी के कार्यकाल में हुए घोटाले की जांच पूरी होने के बाद कार्यालय में पदस्थ 3 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर को चेतावनी देकर बख्श दिया गया है।

बलि का बकरा बनाने का आरोप
पोड़ी-उपरोड़ा में BEO के कार्यकाल के दौरान जोगी के सहभागी होने के मामले में जिन 3 कर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें पीके मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताया है। मिश्रा का कहना है कि उनके ऊपर भृत्यों को महीनों के वेतन भुगतान में सहयोग का आरोप लगा है, जबकि इस तरह के भुगतान का उल्लेख कर्मियों की सेवा पुस्तिका में होना चाहिए। मिश्रा का कहना है कि BEO जोगी ने सारे भुगतान उनकी जानकारी के बिना ही लेखपाल की मिलीभगत से बाहर ही बाहर कर दिए गए और सेवा पुस्तिका में इसका उल्लेख ही नहीं किया गया। इसी तरह दिवंगत कर्मी प्रफुल्ल खलखो की पत्नी प्रमिला खलखो को आज तक 2 लाख रूपये का भुगतान नहीं किये जाने का उल्लेख है, जबकि मिश्रा का कहना है कि भुगतान हुआ है और प्रमिला खलखो ने अपने लिखित बयान में इसका उल्लेख किया है।
“जोगी” के खिलाफ हुई जांच के बाद पोड़ी ब्लॉक के 3 कर्मी निलंबित, BEO पर भी जल्द ही गिरेगी गाज…कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में BEO रहते लोकपाल सिंह जोगी के कार्यकाल में हुए घोटाले की जांच पूरी होने के बाद कार्यालय में पदस्थ 3 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर को चेतावनी देकर बख्श दिया गया है।

आखिर कार जोगी” पर कब होगी कार्यवाही..?
संयुक्त संचालक के स्तर पर हुई इस जांच में जितने भी घोटालों का उल्लेख है, उससे यह स्पष्ट है कि पूर्व BEO लोकपाल सिंह जोगी के संरक्षण में ही सारे घोटाले हुए हैं। यह भी तय माना जा रहा है कि इतने सारे घोटाले करने वाले “जोगी” का निलंबन भी संभव है, मगर जांच पूरे हुए लंबा समय बीत जाने के बावजूद अब तक जोगी को बख्शा क्यों गया है? कहीं ऐसा तो नहीं की जिस तरह लोकपाल सिंह जोगी के खिलाफ कोरबा जिले में ही कार्रवाई करने की बजाय उसी पद पर दूसरे जिले में तबादले का “ईनाम” दे दिया गया, उसी तरह कहीं उनकी फाइल कहीं दबा न दी जाये। उम्मीद की जा रही है कि विभाग के सक्षम अधिकारी जल्द ही उनके खिलाफ कार्यवाही संबंधी फैसला लेंगे।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

Bilaspur Crime News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों में छिपा 6000 किलो महुआ लाहन जब्त

राज्य

भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से हड़कंप मच...
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार