Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़े डार्कनेट आधारित ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ‘टीम कल्कि’ नाम से संचालित यह गिरोह क्रिप्टोकरेंसी और एन्क्रिप्टेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। जांच में सामने आया है कि जनवरी 2025 से अब तक इस नेटवर्क के जरिए देश के विभिन्न शहरों में 1,000 से अधिक पार्सल भेजे जा चुके हैं।

विदेशों से मंगाई जा रही थीं ड्रग्स
एनसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क नीदरलैंड, पोलैंड और जर्मनी में मौजूद अंतरराष्ट्रीय डार्कनेट विक्रेताओं से ड्रग्स मंगाता था। इसके बाद इन्हें भारत में ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए पोस्ट और कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता था।

5 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त
एनसीबी ने कार्रवाई के दौरान नीदरलैंड से आए दो पार्सल समेत देश के भीतर जब्त किए गए कुल 13 पार्सलों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इनमें शामिल हैं:

Read More थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं

  • 2,338 LSD ब्लॉट
  • 160 MDMA (एक्स्टेसी) गोलियां
  • करीब 73 ग्राम चरस
  • 3.64 ग्राम एम्फैटेमिन
  • 3.6 किलोग्राम तरल MDMA

बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक इन ड्रग्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से रेव पार्टियों और क्लब कल्चर में किया जाता है।

Read More Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर

तीन महीने की निगरानी के बाद गिरफ्तारी
एनसीबी ने करीब तीन महीने तक इस नेटवर्क पर गुप्त निगरानी रखने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग ठाकुर और विकास राठी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि ये आरोपी डार्क वेब फोरम “Dread” और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप “Session” के जरिए ग्राहकों से ऑर्डर लेते थे, जिससे डिजिटल ट्रैकिंग से बचना आसान हो जाता था।

‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी डिलीवरी
ड्रग नेटवर्क ने पकड़ से बचने के लिए “Dead Drop Delivery System” का इस्तेमाल किया। इस पद्धति में ड्रग्स के पार्सल सीधे ग्राहकों को देने के बजाय किसी तय स्थान पर छोड़ दिए जाते थे, जहां से ग्राहक बाद में उन्हें उठा लेते थे। इसके अलावा देशभर में ड्रग्स की डिलीवरी के लिए मुख्य रूप से स्पीड पोस्ट (इंडिया पोस्ट) और अन्य निजी कूरियर सेवाओं का उपयोग किया जाता था।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी
एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर और ग्राहक देश के किन-किन शहरों में सक्रिय हैं।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना