भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा

भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने बुदानिया क्षेत्र निवासी फरहान शेख (पिता शफुद्दीन शेख) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने मोबाइल फोन से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसी के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

कैफे के जरिए युवतियों से संपर्क का आरोप
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी कथित रूप से एक कैफे के माध्यम से युवतियों से परिचय बढ़ाता था। आरोप है कि वह दोस्ती के बाद उन्हें झांसे में लेकर निजी मुलाकात करता और फिर वीडियो बनाकर दबाव बनाता था। मामले में धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप भी सामने आने से विवाद और गहरा गया है।

हिंदू संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष और तेज जांच होनी चाहिए।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: उड़ान भरते ही इंजन में आई खराबी, दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट ने गोवा में लिया यू-टर्न

पहले भी विवादों में रहा आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम पहले भी कुछ विवादों में सामने आ चुका है। इस वजह से यह सवाल भी उठ रहे हैं कि पहले शिकायतों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Read More Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें

धारा 164 के तहत दर्ज होंगे बयान
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान जल्द ही कोर्ट में धारा 164 के तहत दर्ज कराए जाएंगे। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू