T20 वर्ल्ड कप फाइनल पर लग रहा था दांव, पुलिस ने किया सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

T20 वर्ल्ड कप फाइनल पर लग रहा था दांव, पुलिस ने किया सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले छह सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे और इसके लिए अलग-अलग वेबसाइट और आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे।

डीडी नगर क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अनिल खत्री और लीला राम पहलाजानी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी www.onebet9.com नाम की वेबसाइट के जरिए क्रिकेट मैच पर दांव लगवा रहे थे और ऑनलाइन लेन-देन के माध्यम से सट्टे का संचालन कर रहे थे।

तेलीबांधा क्षेत्र से चार और सटोरिए पकड़े गए
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी, संजय तकटानी उर्फ सोनू, राहुल असलानी और अभय शर्मा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी JMD777 नाम की सट्टा आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे।

Read More बिलासपुर में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पथराव में पुलिसकर्मियों समेत कई घायल, 12 से ज्यादा हिरासत में

मोबाइल, लैपटॉप और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए हैं। इन डिजिटल डिवाइसों की जांच कर सट्टे के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More आबकारी बाबू का भौकाल: बिना आय गिने एसीबी ने पेश की खात्मा रिपोर्ट, शिकायतकर्ता ने भी पीछे खींचे कदम  

जुआ एक्ट के तहत दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट-2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए जांच जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए