Raipur LPG Crisis: गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी से बढ़ी परेशानी, बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक इंतजार

Raipur LPG Crisis: गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी से बढ़ी परेशानी, बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक इंतजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद भी लोगों को 5 से 6 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। डिलीवरी में लगातार हो रही देरी से रसोई का बजट और दैनिक कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर बाजार पर
विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल आपूर्ति पर पड़े असर के कारण ऊर्जा बाजार में दबाव बढ़ा है। इसी का प्रभाव घरेलू एलपीजी पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 114 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कीमत बढ़ने के साथ ही कई जगह सप्लाई सिस्टम भी प्रभावित हुआ है।

राजधानी में 5–6 दिन पीछे चल रही डिलीवरी
रायपुर में कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी में बुकिंग कराने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। पहले जहां 24 से 48 घंटे में सिलेंडर की डिलीवरी हो जाती थी, वहीं अब कई क्षेत्रों में 5 से 6 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट और वितरण व्यवस्था में आई बाधाओं को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

Read More खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच

बुकिंग से जुड़े नियम भी बने कारण
एलपीजी कंपनियों के नियमों के अनुसार एक सिलेंडर मिलने के बाद अगला सिलेंडर सामान्यतः 21 से 25 दिनों के बीच ही बुक किया जा सकता है। हालांकि कंपनियों का लक्ष्य बुकिंग के 24 घंटे के भीतर डिलीवरी देने का रहता है, लेकिन हाल के दिनों में यह समय सीमा पूरी नहीं हो पा रही है।

Read More ‘अब और नहीं!’ 3 साल से जर्जर सड़क पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-53 पर लगा दिया जाम

एजेंसी संचालकों ने दी सफाई
रायपुर के एलपीजी एजेंसी संचालकों का कहना है कि शहर में गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन होली के बाद कई कर्मचारी छुट्टी से वापस नहीं लौट पाए हैं, जिसके कारण वितरण प्रक्रिया धीमी हो गई है। इसके साथ ही एजेंसियों को घरेलू और कमर्शियल गैस की सप्लाई को फिलहाल सीमित रखने के निर्देश भी मिले हैं, जिससे डिलीवरी की गति प्रभावित हुई है। फिलहाल, एजेंसियों का दावा है कि आने वाले दिनों में वितरण व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।

Latest News

आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज
Flat Vastu: फ्लैट में रहते हैं तो इन वास्तु गलतियों से बचें, वरना घर की सुख-शांति हो सकती है प्रभावित
महानदी जल विवाद: वकीलों को 75 करोड़ का पेमेंट, रिटायर अफसरों को पेंशन के ऊपर डेढ़ लाख की सैलरी, मगर प्रगति अब भी शून्य
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह