दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी

दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा हो गया। एक तेज रफ्तार Delhi Transport Corporation (DTC) क्लस्टर बस ने कई वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित भीड़ ने बसों पर पथराव कर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी।

कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी बस
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9:45 बजे नजफगढ़ की ओर से आ रही एक डीटीसी क्लस्टर बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क पर चल रही एक स्कूटी, एक बाइक, एक रिक्शा और कई पैदल लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसजीएम अस्पताल और महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पंजाबी बाग भेजा गया है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद भड़की भीड़
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर करीब 500 लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बस को रोककर उस पर पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके अलावा भीड़ ने नांगलोई की ओर से आ रही एक अन्य डीटीसी बस को भी आग के हवाले कर दिया। पथराव के दौरान करीब छह बसों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है।

Read More शामली एनकाउंटर के बाद खुली मोहित की क्राइम कुंडली: 5-6 साल में अपराध की दुनिया में बढ़ा कदम, परिवार से भी बना लिया था फासला

दमकल और पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने इलाके में भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को शांत कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More फल की टोकरी लेकर जेल गेट पहुंचा कैदी, अचानक निकाला कट्टा और कर दी फायरिंग; प्रहरी की हालत गंभीर

बस चालक हिरासत में
पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार