सुबह उठते ही मुंह कड़वा क्यों लगता है, क्या ये किसी बीमारी का संकेत है?

सुबह उठते ही मुंह कड़वा क्यों लगता है, क्या ये किसी बीमारी का संकेत है?

अगर सुबह उठने के बाद आपको अपने मुंह का स्वाद बिगड़ा हुआ लगता है मुंह कड़वा लगता है तो इसको सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज न करें. डॉक्टरों के मुताबिक, सुबह मुंह कड़वा लगना पेट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. सुबह उठकर मुंह का स्वाद क्यों खराब होता है. ये कितना खतरनाक है. सका इलाज और बचाव क्या है. ऐसे कई सवालों का जवाब जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

डॉ. बताते हैं कि सुबह मुंह कड़वा होने की सबसे आम वजह गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स हो सकती है. इसका कारण यह होता है कि जब हम रात में खाना खाते हैं तो उसके बाद पेट में एसिड रिलीज होता है. जब ये एसिड खाली की नली तक पहुंचकर ऊपर तक आ जाता है तो इससे मुंह में कड़वाहट महसूस हो सकती है. ऐसा अकसर देर रात या रात में ज्यादा खाने के कारण हो सकता है.

लिवर में खराबी का संकेत
डॉ बताते हैं कि पेट में एसिड के अलावा कुछ मामलों में यह समस्या लिवर से जुड़ी भी हो सकती है. लिवर शरीर से गंदगनी निकालने का काम करता है. जब लिवर सही तरह से काम नहीं करता तो भी मुंह का स्वाद खराब होने जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं. अगर आपको ये परेशानी है तो एक बार लिवर की जांच भी करा लेनी चाहिए. इसके लिए आपको एलएफटी टेस्ट करा लेने की जरूरत है.

Read More सिर्फ थकान नहीं… कम नींद मांसपेशियों को भी कर सकती है कमजोर, एक्सपर्ट ने बताया क्या है कनेक्शन

दातों और मसूड़ो की समस्या
डॉ बताते हैं कि मुंह का स्वाद बिगड़ना कई मामलों में दातों और मसूड़ों की बीमारी का भी संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं तो उससे मुंह में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं. ये बैक्टीरिया दातों के आसपास मौजूद रहते हैं. इनकी वजह से ही मु्ंह से बदबू आना, मुंह का स्वाद कड़वा होना जैसी परेशानी होती है.

Read More Morning Yoga Tips: सुबह उठते ही योगासन करने की न करें जल्दबाजी, पहले शरीर को ऐसे करें तैयार

अगर आप रोज सुबह ब्रश नहीं करते या जीभ साफ नहीं करते हैं तो इस तरह की परेशानी हो सकती है. इन सभी मामलों में ही आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. अगर आप इस परेशानी को लंबे समय तक नजरअंदाज करते हैं तो इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

बचाव के लिए क्या करें

  • सोने से पहले ज्यादा भोजन न करें
  • रोजाना दांत और जीभ की सफाई करें
  • अगर एसिडिटी की समस्या रहती है तो डॉक्टर से सलाह लें
  • खानपान का ध्यान रखें
Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू