MCB Sand Mining Protest: ओदारी नदी में रेत माफिया पर ग्रामीणों का धावा, पोकलेन-हाइवा बीच धारा में रोकीं, मौके पर लगाया लाखों का जुर्माना

MCB Sand Mining Protest: ओदारी नदी में रेत माफिया पर ग्रामीणों का धावा, पोकलेन-हाइवा बीच धारा में रोकीं, मौके पर लगाया लाखों का जुर्माना

बैकुंठपुर। Chhattisgarh के एमसीबी जिले में अवैध रेत खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। ओदारी नदी में मशीनों के जरिए जारी उत्खनन के विरोध में ग्राम पंचायत घटई के सैकड़ों लोग खदान स्थल पर पहुंच गए और पोकलेन व हाइवा वाहनों को रोक दिया। ग्रामीणों ने रेत निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की घोषणा की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति नदी की धारा में भारी मशीनें उतारी जा रही थीं, जिससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। विरोध की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य सुखवंती सिंह और सरपंच विजय सिंह मौके पर पहुंचे।

पंचायत की सख्ती: मौके पर ही जुर्माना
सरपंच ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए प्रत्येक हाइवा पर 10-10 हजार रुपये और पोकलेन मशीन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कुल 18 वाहनों से 1.80 लाख रुपये की वसूली कर राशि पंचायत खाते में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी वाहनों को पंचायत परिसर में खड़ा कराया गया है। सरपंच ने स्पष्ट कहा कि बिना स्वीकृति नदी में मशीन उतारना पूरी तरह अवैध है और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read More 10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून?

पर्यावरण और जल संकट की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार अवैध उत्खनन से नदी की गहराई और प्रवाह प्रभावित हो रहा है, जिससे भविष्य में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिला पंचायत सदस्य सुखवंती सिंह ने भी प्रशासन से स्थायी कार्रवाई की मांग की है, ताकि नदी और आसपास के गांवों का पर्यावरण सुरक्षित रह सके। फिलहाल, गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन दोबारा शुरू हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Read More सुबह की सैर बन गई जिंदगी की आखिरी यात्रा, मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक के भाई समेत तीन की मौत, पिकअप की टक्कर से उजड़ा परिवार, हादसे से क्षेत्र में मातम

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल