Bilaspur Crime News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों में छिपा 6000 किलो महुआ लाहन जब्त

Bilaspur Crime News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों में छिपा 6000 किलो महुआ लाहन जब्त

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस को कोनी थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने के कच्चे माल को बरामद किया है।

रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था लाहन
जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घुटकू–स्टेशन पारा इलाके में रेलवे ट्रैक के पास घने झाड़ियों और ऊंची घास के बीच अवैध महुआ शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में कच्चा माल छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

संयुक्त टीम ने दी दबिश
नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए करीब 300 प्लास्टिक कंटेनर बरामद किए गए, जिनमें लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन भरा हुआ था। लाहन का इस्तेमाल अवैध रूप से महुआ शराब तैयार करने में किया जाता है।

Read More सालभर बाद खुला ‘हादसे’ का राज! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पिकअप से कुचलवाने के लिए दी 1 लाख की सुपारी

पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार
पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

मौके पर ही नष्ट किया गया अवैध माल
बरामद किए गए महुआ लाहन की बड़ी खेप को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब निर्माण में न किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध धंधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू