Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस

Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली की कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal, पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia समेत कुल 23 आरोपियों को आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने मामले में सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

ED केस की सुनवाई पर रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि जब तक CBI की याचिका पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक ट्रायल कोर्ट में इस मामले से जुड़ी सुनवाई आगे नहीं बढ़ेगी। साथ ही, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश के हिस्से पर भी रोक लगा दी है, जिसमें जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित टिप्पणी की गई थी। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को तय की गई है।

CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बताया “चौंकाने वाला”
CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने हाईकोर्ट में पक्ष रखते हुए कहा कि यह मामला गंभीर भ्रष्टाचार से जुड़ा है। उन्होंने अदालत को बताया कि जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े करीब 170 मोबाइल फोन नष्ट किए गए, जो सबूत मिटाने की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान कथित रिश्वत के लेन-देन के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल तक किया गया।

Read More Delhi Bus Crime: पर्दों की आड़ में 47 KM तक कथित दरिंदगी! स्लीपर बस से जुड़ा मामला, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

अहम गवाह के बयान को नजरअंदाज करने का आरोप
सीबीआई ने अदालत को बताया कि इस मामले में दिनेश अरोड़ा एक महत्वपूर्ण गवाह (अप्रूवर) हैं, जिन्होंने बैठकों और कथित लेन-देन से जुड़े कई अहम खुलासे किए थे। एजेंसी का कहना है कि ट्रायल कोर्ट ने आरोप तय करने के चरण में ही उनके बयानों को खारिज कर दिया, जो जांच के लिए महत्वपूर्ण थे।

Read More थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं

974 पेज की याचिका में उठाए गए सवाल
सीबीआई ने हाईकोर्ट में 974 पेज की विस्तृत याचिका दाखिल कर निचली अदालत के फैसले को “गैरकानूनी और चौंकाने वाला” बताया है। एजेंसी का आरोप है कि ट्रायल कोर्ट ने कई अहम सबूतों और जांच में सामने आए तथ्यों को नजरअंदाज कर दिया।

क्या है दिल्ली आबकारी नीति विवाद
यह मामला 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति से जुड़ा है, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार ने लागू किया था। बाद में नीति पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और कार्टेलाइजेशन के आरोप लगने के बाद जुलाई 2022 में इसे वापस ले लिया गया। सीबीआई का आरोप है कि इस नीति को इस तरह तैयार किया गया था कि शराब कारोबार में कुछ निजी कंपनियों को अनुचित फायदा मिले और इसके बदले करोड़ों रुपये की रिश्वत का लेन-देन हुआ।

ट्रायल कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया था बरी
27 फरवरी 2026 को राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने 598 पेज के फैसले में सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था। अदालत ने कहा था कि सीबीआई का केस ठोस सबूतों के बजाय केवल बयानों पर आधारित है और इसे पूर्व नियोजित बताया था। फिलहाल, यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल पीठ के समक्ष विचाराधीन है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना