CG News: बलौदाबाजार में शर्मनाक हरकत, महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

CG News: बलौदाबाजार में शर्मनाक हरकत, महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम करमदा में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई है। उपद्रवियों ने प्रतिमा का सिर अलग कर दूर फेंक दिया, जिससे ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश फैल गया और क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर दोषियों की शीघ्र पहचान और कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। एहतियातन गांव में अतिरिक्त निगरानी भी बढ़ाई गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ओर जहां गांव में होलिका दहन का आयोजन चल रहा था, वहीं दूसरी ओर इस घटना ने त्योहार के वातावरण को प्रभावित कर दिया। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Read More प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नई प्रतिमा की स्थापना की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। फिलहाल, गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के बाद ही उनकी नाराजगी पूरी तरह समाप्त होगी।

Read More चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा