गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-10ए स्थित सिविल अस्पताल परिसर में इलाज कराने आई 30 वर्षीय युवती पर उसके लिव-इन पार्टनर ने एसिड से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चार साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे दोनों
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार, निवासी जैनाबाद (रेवाड़ी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती करीब चार साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसे लेकर पहले भी कई बार कहासुनी और झगड़े की घटनाएं सामने आ चुकी थीं।

काम की तलाश में आई थी गुरुग्राम
पीड़िता मूल रूप से नूंह जिले की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले वह काम की तलाश में गुरुग्राम आई थी और सुभाष नगर में अपनी मौसी के घर रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पवन से हुई और दोनों की नजदीकियां बढ़ने के बाद वे सेक्टर-72 स्थित एक फ्लैट में साथ रहने लगे।

Read More झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार

अस्पताल परिसर में किया एसिड अटैक
रविवार को दोनों के बीच विवाद के बाद आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। इसके बाद जब पीड़िता इलाज कराने के लिए सेक्टर-10ए स्थित सिविल अस्पताल पहुंची, तो आरोपी भी वहां पहुंच गया। मौके का फायदा उठाकर उसने अस्पताल परिसर में ही युवती पर एसिड फेंक दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि एसिड सीधे शरीर पर न गिरकर उसके कपड़ों पर पड़ा, जिससे उसके कपड़े जल गए। डॉक्टरों ने तुरंत युवती की जांच की और उसकी स्थिति स्थिर पाए जाने के बाद उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-10ए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम भी सक्रिय हो गई। आज सुबह सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच ने आरोपी पवन कुमार को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से एसिड हमले की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति और एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पहले से दर्ज है मारपीट का केस
बताया जा रहा है कि युवती के साथ हुई मारपीट के मामले में पहले ही बादशाहपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। अब एसिड अटैक की घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद