CG Assembly Budget Session Live: सातवें दिन सदन में गरमाएंगे कई अहम मुद्दे, स्मार्ट सिटी और सिरपुर महोत्सव पर होगी चर्चा

CG Assembly Budget Session Live: सातवें दिन सदन में गरमाएंगे कई अहम मुद्दे, स्मार्ट सिटी और सिरपुर महोत्सव पर होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सातवां दिन आज काफी अहम माना जा रहा है।  सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है और आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों से विधायकों के तीखे सवाल पूछे जाएंगे, जिससे सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

आज की कार्यवाही में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा, साथ ही प्रतिवेदन और याचिकाओं की प्रस्तुति जैसे कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। माना जा रहा है कि कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हो सकती है।

प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देंगे। वहीं विपक्ष की ओर से कई जनहित के मुद्दे उठाए जाने की तैयारी है। विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। इन परियोजनाओं की प्रगति और खर्च को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Read More CGPSC घोटाला: दागी अफसर को बचाने सोनवानी ने पार की हदें, नियमों की धज्जियां उड़ाकर दिया प्रमोशन, 73 बेगुनाहों पर थोपी रिकवरी

इसके अलावा विधायक द्वारकाधीश यादव ऐतिहासिक सिरपुर महोत्सव के आयोजन में हुए आय-व्यय को लेकर सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे और पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठा सकते हैं। सत्र के दौरान सभापति अमर अग्रवाल सदन में विभिन्न समितियों के प्रतिवेदन भी पेश करेंगे। वहीं विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू जनता से जुड़ी याचिकाओं को सदन के सामने रखेंगे।

Read More Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू

इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और राजेश अग्रवाल से जुड़े विभागों की अनुदान मांगों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। इन प्रस्तावों पर सदन में बहस के बाद निर्णय लिया जाएगा। बजट सत्र के इस महत्वपूर्ण दिन में कई नीतिगत और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने के कारण राजनीतिक हलचल तेज रहने की संभावना है।

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू