इस माह लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सूतक के बारे

इस माह लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सूतक के बारे इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से 2 ग्रहण पहले ही लग चुके हैं. पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगा था और पहला चंद्र ग्रहण मई के महीने में देखा गया था। अब अक्टूबर के […]

इस माह लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और सूतक के बारे

इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से 2 ग्रहण पहले ही लग चुके हैं. पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगा था और पहला चंद्र ग्रहण मई के महीने में देखा गया था। अब अक्टूबर के महीने में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने वाला है।


बता दें कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भी इसी महीने में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण की बात करें तो यह तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। जानिए अक्टूबर में किस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा, यह किस प्रकार का होगा, भारत से दिखेगा या नहीं और इसके सूतक काल के बारे में।

इस महीने 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जब वलयाकार सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा पृथ्वी से अपनी सामान्य दूरी से दूर होता है जिस चलते यह सूर्य से छोटा नजर आता है और ग्रहण लगने पर ऐसा प्रतीत होता कि आसमान में रिंग ऑफ फायर यानी आग की रिंग बनी हुई है। इस चलते इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहा जा रहा है।

Read More चैत्र नवरात्रि मेला 2026: डोंगरगढ़ में भव्य तैयारियां, सुरक्षा-व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

अक्टूबर में दिखने वाले इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह ग्रहण मुख्यरूप से अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका में देखा जा सकता है। इस ग्रहण को कुछ हिस्सों में पूरी तरह देखा जा सकेगा तो कुछ में इसका कुछ हिस्सा ही नजर आएगा। इसे देखने के लिए उपकरणों जैसे टेलिस्कोप की जरूरत भी पड़ सकती है।

Read More कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....

दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए खोलने एवं बन्द करने का समय निर्धारित
ग्रहण से कई तरह की धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। धार्मिक विश्वासों के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस चलते ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से ही सूतक काल (Sutak Kaal) शुरू हो जाता है जिसमें बहुत से कामों को करने की मनाही होती है। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान में रखने के लिए कहा जाता है. सूतक काल तब लगता है जब ग्रहण दिखाई देता है. भारत से ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा इस चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण के बाद अक्टूबर के ही महीने में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा जोकि इस साल का आखिरी ग्रहण भी होगा. यह चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात लगेगा. इस ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है और इसका समय 1:06 एएम से दिखना शुरू होगा और 2:22 एएम होगा

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

Bilaspur Crime News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों में छिपा 6000 किलो महुआ लाहन जब्त

राज्य

भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से हड़कंप मच...
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार