'सुशासन की जीत, सामाजिक न्याय की जीत', बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन

'सुशासन की जीत, सामाजिक न्याय की जीत', बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने फिर एक बार विकास, सुशासन और जन-कल्याण के एजेंडे पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, यह सामाजिक न्याय और जन-कल्याण की भावना की जीत है। बिहार के मेरे परिवारजनों को हृदय से आभार, जिन्होंने 2025 के चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक समर्थन दिया। यह प्रचंड जनादेश हमें और अधिक सेवा का संकल्प देता है। 

एनडीए के सभी घटक दलों को पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी साझेदारों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि गठबंधन ने राज्य में समग्र विकास की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा, लोगों ने हमारे कामकाज और आगे के विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं नीतीश कुमार जी, चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस शानदार जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

जनता ने विकास के एजेंडे पर मुहर लगाई – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं ने जनता तक विकास की योजनाओं को पहुंचाया और विपक्ष के दावों का तथ्यात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं एनडीए के हर कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने मेहनत से जनता का विश्वास जीता और विकास के संदेश को हर घर तक पहुंचाया।

Read More Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार

बिहार के लिए नए विकास रोडमैप का भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले समय में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्कृति, युवा और महिलाओं के लिए और भी तेज काम किया जाएगा। उन्होंने नई ऊर्जा के साथ बिहार को नई दिशा देने का वादा किया।

Read More आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

Tags:

Latest News

हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार
जब सिस्टम नहीं बना सका रास्ता, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान! चंदा जुटाया, श्रमदान किया और बना डाला आवागमन का रास्ता
दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिचालन पर दिया जोर
बारिश ने खोल दी सड़क की पोल! नरदहा में गड्ढे बने आफत, बार-बार की मरम्मत से ग्रामीण परेशान
100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग
डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज
7,200mAh बैटरी के साथ iQOO का धांसू 5G फोन लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 44W चार्जिंग; कीमत ₹28,999
Cancer Cases in India: भारतीय पुरुषों में इन 4 कैंसर का खतरा ज्यादा, AIIMS डॉक्टर ने बताए प्रमुख कारण और चेतावनी संकेत
बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग
एक्सक्लूसिव: जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा फर्जीवाड़ा, अफसरों ने खुद ही बदल दिए अपनी गोपनीय चरित्रावली (ACR) के रिकॉर्ड
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश स्थापना से विसर्जन तक ऐसे चलेगा 10 दिन का गणेशोत्सव, जानें पूजा और परंपराएं
सिस्टम के छेद - कमीशन के बंगलों से लेकर सट्टेबाजों की सरपरस्ती तक