करोड़ों की संपत्ति…फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था ये शख्स

करोड़ों की संपत्ति…फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था ये शख्स

करोड़ों की संपत्ति…फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था ये शख्स आपने कार चोरों की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हम आज आपको ऐसे कार चोर की कहानी बताएंगे जो फ्लाइट से कार चुराने जाता था. यह कहानी भारत के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान की. उसकी तीन पत्नियां हैं और 7 बच्चे हैं. […]

करोड़ों की संपत्ति…फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था ये शख्स

आपने कार चोरों की कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन हम आज आपको ऐसे कार चोर की कहानी बताएंगे जो फ्लाइट से कार चुराने जाता था. यह कहानी भारत के सबसे बड़े कार चोर अनिल चौहान की. उसकी तीन पत्नियां हैं और 7 बच्चे हैं. उसका 10 करोड़ का विला भी चर्चा में है.

दिल्ली पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों से 5,000 से अधिक कारें चुराने के आरोपी अनिल चौहान को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय अनिल की दिल्ली, मुंबई और नार्थ ईस्ट में बेतहाशा संपत्ति है. पुलिस का दावा है कि वह देश का सबसे बड़ा कार चोर है और उसने पिछले 27 सालों में पांच हजार से अधिक कारों की चोरी की है.

Read More चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर

अनिल चौहान फ्लाइट से पूर्वोत्तर भारत और नेपाल तक जाकर कार चोरी करता था. मध्य दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना के बाद देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से अनिल चौहान को पकड़ा. पुलिस के मुताबिक, अनिल फिलहाल हथियारों की तस्करी में शामिल है. वह कथित तौर पर उत्तरप्रदेश से हथियार लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित संगठनों को आपूर्ति कर रहा था.

Read More खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी

ऑटो रिक्शा चलाता था अनिल, 1995 में की पहली चोरी
अनिल दिल्ली के खानपुर इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता था और 1995 के बाद से कार चोरी करने लगा था. वह उस दौर में सबसे ज्यादा मारुति 800 कारें चुराने के लिए कुख्यात है. अनिल चौहान देश के अलग-अलग हिस्सों में कारों की चोरी करता था और उन्हें नेपाल, जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों में भेजता था.

कई बार जा चुका है जेल
पुलिस ने बताया कि चोरी के दौरान उसने कुछ टैक्सी चालकों की भी हत्या कर दी. आखिर में वह असम चला गया और वहां रहने लगा. अपनी बेहिसाब संपत्ति के साथ उसने दिल्ली, मुंबई और नार्थ ईस्ट के कई राज्यों में संपत्ति अर्जित की. जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. अनिल को कई बार गिरफ्तार किया जा चुका था.

6 पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस ने अनिल चौहान के पास से छह पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके गैंग में करीब 30 मेंबर हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में कार चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. इसके साथ ही अनिल चैहान कई बार फ्लाइट से कार चोरी करने जाता था.

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'