Nothing Phone 4a की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए भारत में कितने में मिलेगा नया फोन

Nothing Phone 4a की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए भारत में कितने में मिलेगा नया फोन

Nothing अपनी नई Phone 4a सीरीज को 5 मार्च को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी संभावित कीमत और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने आ गई है. लेटेस्ट लीक के मुताबिक कंपनी इस बार मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत मुकाबला देने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि Nothing Phone 4a के साथ Phone 4a Pro भी पेश किया जा सकता है. दोनों फोन Snapdragon चिपसेट, ट्रांसपेरेंट डिजाइन और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद है. फ्लिपकार्ट के जरिए इनकी बिक्री भारत में शुरू होगी.

भारत में संभावित कीमत और वेरिएंट
टिप्स्टर देबयान रॉय के अनुसार Nothing Phone 4a भारत में लगभग 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए बताई जा रही है. इसके अलावा 8GB+256GB और 12GB+256GB विकल्प भी पेश किए जाने की उम्मीद है, हालांकि इनके दाम अभी सामने नहीं आए हैं. वहीं Nothing Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत करीब 40,000 रुपये बताई जा रही है. तुलना करें तो पिछले साल आए Phone 3a की कीमत 22,999 रुपये से शुरू हुई थी, जिससे साफ है कि नई सीरीज थोड़ी प्रीमियम पोजिशनिंग के साथ आ सकती है.

मिलेगा बड़ा AMOLED डिस्प्ले
Nothing Phone 4a में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5K रिजोल्यूशन दिया जा सकता है. कंपनी पहले ही फोन के ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को टीज कर चुकी है, जिससे इसका सिग्नेचर डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है. फोन Pink और White कलर ऑप्शन में आ सकता है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार बेस मॉडल में स्नैपड्रैगन 7s जनरेशन 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो रोजमर्रा के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी पर्याप्त ताकत देगा.

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

कैमरा और बैटरी
लीक के मुताबिक Nothing Phone 4a में UFS 3.1 स्टोरेज और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. पावर के लिए फोन में 5,400mAh बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है. Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को भारत सहित चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होगी और Flipkart के जरिए इसकी बिक्री शुरू होने की पुष्टि हो चुकी है.

Read More Acer ने भारत में उतारे दो नए 5G टैबलेट, 12.2 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 8GB RAM; कीमत ₹23,990 से शुरू

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा