स्कूल बना शिकारगाह! दो बच्चों का अपहरण, सड़क हादसे ने बचाई जान

स्कूल बना शिकारगाह! दो बच्चों का अपहरण, सड़क हादसे ने बचाई जान

नई दिल्ली। कर्नाटक के धारवाड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल से लंच ब्रेक के दौरान दो छोटे बच्चों का अपहरण कर लिया गया। हालांकि आरोपी की योजना ज्यादा देर तक सफल नहीं हो सकी और बाइक एक्सीडेंट के चलते पूरी साजिश नाकाम हो गई। हादसे के बाद दोनों बच्चे सुरक्षित बरामद कर लिए गए।

लंच ब्रेक के बाद नहीं लौटे बच्चे
कक्षा 3 में पढ़ने वाले तनवीर डोडमानी और लक्ष्मी करियप्पनवर लंच के बाद जब क्लास में वापस नहीं लौटे, तो स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शिक्षकों और छात्रों ने परिसर में खोजबीन की, लेकिन दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। कुछ ही देर में बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए और अपहरण की आशंका जताई गई।

CCTV में कैद हुआ अपहरण
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। फुटेज में एक व्यक्ति दोनों बच्चों को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर तेज रफ्तार में फरार होता नजर आया। वीडियो सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Read More Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी

बाइक हादसे ने पलट दी कहानी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बच्चों को लेकर धारवाड़ से उत्तर कन्नड़ जिले की ओर भाग रहा था। दंडेली के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और जोरदार हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घायल व्यक्ति के साथ दो छोटे बच्चों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दंडेली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के साथ दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। गनीमत रही कि बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि वे बुरी तरह डरे हुए थे।

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

आरोपी का अजीब दावा, पुलिस को शक
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करीम मेस्ट्री बताया। उसने दावा किया कि वह बच्चों को उलवी चेन्नबसवेश्वर जत्रा (स्थानीय मेला) ले जा रहा था। हालांकि पुलिस को उसके बयान पर संदेह है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माता-पिता ने ली राहत की सांस
हादसे के कारण ही बच्चों की जान बच पाई। यदि बाइक दुर्घटनाग्रस्त नहीं होती, तो अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता के हवाले कर दिया। बच्चों को देखकर माता-पिता भावुक हो गए और पूरे इलाके ने राहत की सांस ली।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला