1 मार्च से बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े नियम! LPG, UPI और रेल टिकट पर बड़ा अपडेट, जाने...

1 मार्च से बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े नियम! LPG, UPI और रेल टिकट पर बड़ा अपडेट, जाने...

नई दिल्ली। हर महीने कुछ न कुछ आर्थिक बदलाव होते रहते हैं। जो हमारे मासिक खर्च को प्रभावित करते हैं। हर महीने की तरह मार्च 2026 में कई बड़े बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर देखने को मिलेगा।

दरअसल, LPG सिलेंडर और CNG की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सिम, UPI के नए सुरक्षा मानक और रेलवे टिकट संबंधी नियम में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं मार्च 2026 से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

LPG गैस सिलेंडर
हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। पिछले कुछ महीनों से सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ही बदलाव देखने को मिला। फिलहाल रसोई गैस की कीमतें स्थिर हैं। पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 49 रुपये तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। इस महीने भी बदलाव की संभावना है।

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

रेलवे टिकट
मार्च 2026 में जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के नियमों में बदलाव की संभावना है। भारतीय रेलवे द्वारा टिकट बुकिंग के लिए नया RailOne एप लॉन्च किया जा सकता है। इस नए एप पर यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी।

Read More Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश

सिम बाइंडिंग का नियम
डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का निमय ला रही है। इस नियम तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे एप यूपीआई की तरह की आपके सिम से लिंक रहेंगे। फोन से सिम निकालते ही ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे।

UPI पेमेंट
1 मार्च से यूपीआई पेमेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नए नियम के तहत बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर अब सिर्फ UPI PIN से नहीं होगा, बल्कि बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है।

बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस का नियम
देश के सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंसे के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। नए नियम के आने से बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी। इससे पहले किसी एक दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्‍टी लग जाती है।

CNG, PNG और ATF के रेट
पेट्रोलियम डिस्‍ट्रीब्‍यूटर कंपनियों द्वारा हर महीने टर्बाइन फ्यूल (ATF) के साथ CNG (सीएनजी) और पीएनजी (PNG) के दामों में बदलाव किया जाता है। संभावना है कि 1 मार्च 2026 को इनकी कीमतों में बदलाव देखने को मिले।

Latest News

CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार
CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक
Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!
प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार
शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा