AI समिट प्रदर्शन केस: जमानत मिलने के बाद आज रिहा होंगे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, क्राइम ब्रांच दफ्तर के बाहर जुटे कार्यकर्ता

AI समिट प्रदर्शन केस: जमानत मिलने के बाद आज रिहा होंगे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, क्राइम ब्रांच दफ्तर के बाहर जुटे कार्यकर्ता

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को अदालत से जमानत मिलने के बाद आज रिहा किया जाएगा। उनकी रिहाई से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिससे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली की अदालत ने गुरुवार को उदय भानु चिब को राहत देते हुए जमानत मंजूर की थी। यह प्रदर्शन 20 फरवरी को भारत मंडपम में आयोजित समिट के अंतिम दिन हुआ था, जहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से विरोध जताते हुए सरकार विरोधी संदेश लिखी टी-शर्ट प्रदर्शित की थी।

कोर्ट ने खारिज की पुलिस की अतिरिक्त रिमांड मांग
मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अदालत से 7 दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। जमानत की शर्तों के तहत चिब को अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जांच एजेंसियों के पास जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

रिहाई से पहले राजनीतिक माहौल गरम
उदय भानु चिब की रिहाई की खबर मिलते ही इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में क्राइम ब्रांच कार्यालय के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए इसे “लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश” करार दिया है। आज औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिब की जेल से रिहाई होने की संभावना है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने राजधानी की राजनीति में नया सियासी तापमान पैदा कर दिया है।

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

Latest News

CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार
CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक
Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!
प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार
शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा