दिल्ली में चार हत्याओं से सनसनी: पत्नी और तीन बेटियों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में चार हत्याओं से सनसनी: पत्नी और तीन बेटियों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एसपी बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास गली नंबर-3, मकान संख्या 84/E में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

घर के अंदर मिले चार शव
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। मकान के भूतल पर स्थित एक कमरे में चारों शव पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी की हत्या तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। साक्ष्य एकत्र कर मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान, परिवार बिहार का रहने वाला
पुलिस जांच में मृत महिला की पहचान अनीता के रूप में हुई है। वह अपने पति मुंचन केवट और सात, पांच व तीन साल की तीन बेटियों के साथ रह रही थी। परिवार मूल रूप से पटना (बिहार) का निवासी बताया जा रहा है। पति मुंचन केवट आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता के तौर पर काम करता है। घटना के बाद से वह लापता है और पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध माना है।

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार, घर से कोई हलचल न होने और दरवाजा संदिग्ध हालात में मिलने पर पड़ोसियों ने अंदर झांककर देखा, जहां चारों शव दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Read More Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश तेज
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस निर्मम हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच