होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती: खैरागढ़ में मिठाई दुकानों पर छापा, 5 खाद्य नमूने निकले अमानक

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती: खैरागढ़ में मिठाई दुकानों पर छापा, 5 खाद्य नमूने निकले अमानक

खैरागढ़। होली पर्व से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के निर्देश पर 26 और 27 फरवरी को मिठाई और नमकीन प्रतिष्ठानों में व्यापक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए गए।

जांच अभियान के दौरान उपसंचालक आशीष शर्मा और अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे की टीम ने खैरागढ़ एवं गंडई क्षेत्र के प्रमुख मिठाई प्रतिष्ठानों मानव मंदिर स्वीट, जलाराम स्वीट, जनता स्वीट, बीकानेर राजेश्वरी स्वीट, श्री बीकानेर स्वीट और राजपुरोहित बीकानेर स्वीट में निरीक्षण किया।image-33-7

मिठाई और नमकीन के लिए गए कई नमूने
अधिकारियों ने कचौड़ी, मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू, खोवा, पेड़ा, फाफड़ा, गुजिया, रसमलाई, अंजीर कतली और केला चिप्स समेत विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान 2 विधिक एवं 18 सर्विलांस नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया। वहीं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही 65 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 60 नमूने मानक अनुरूप, जबकि 5 नमूने अवमानक पाए गए।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

अखाद्य रंग मिले उत्पाद मौके पर नष्ट
निरीक्षण के दौरान जिन खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंग एवं गुणवत्ता संबंधी अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें तत्काल नष्ट करवाया गया। विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 के तहत स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन दस्तावेजों की जांच की गई, जो वैध पाए गए।

Read More नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं

त्योहारों में मिलावट पर रहेगी कड़ी निगरानी
कार्रवाई के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर सहित विभागीय टीम मौजूद रही। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला