शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से जमानत, कड़ी शर्तों के चलते फिलहाल जेल से रिहाई मुश्किल

शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से जमानत, कड़ी शर्तों के चलते फिलहाल जेल से रिहाई मुश्किल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel की पूर्व उप सचिव Soumya Chaurasia को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि अदालत द्वारा लगाई गई सख्त शर्तों के कारण उनकी तत्काल रिहाई फिलहाल संभव नहीं मानी जा रही है।

ED और EOW ने आबकारी घोटाले में किया था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कथित आबकारी (शराब) घोटाले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें कोयला लेवी घोटाला मामले में भी गिरफ्तार किया गया था, जिसमें लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली थी। अब शराब घोटाले से जुड़े मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की है।comp-116-517659528691771297288_1772280791

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाईकोर्ट पहुंचीं
गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे पूर्व में खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी को सुनवाई के दौरान निर्देश दिया था कि वे पुनः हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत करें और मामले पर शीघ्र सुनवाई की जाए। अदालत ने हाईकोर्ट को दो सप्ताह के भीतर निर्णय लेने को भी कहा था।

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक षड्यंत्र
याचिका में बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि केंद्रीय और राज्य जांच एजेंसियां अलग-अलग FIR दर्ज कर बार-बार गिरफ्तारी कर रही हैं, जिससे व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। यह भी दावा किया गया कि अब तक उन्हें छह बार हिरासत में लिया जा चुका है।

Read More एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला

शर्तों के कारण रिहाई पर संशय
हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत कुछ कानूनी शर्तों के अधीन है। सूत्रों के अनुसार, अन्य मामलों में लंबित कार्रवाई और प्रक्रिया पूरी होने तक उनकी जेल से तत्काल रिहाई संभव नहीं दिख रही है। शराब घोटाला मामले में यह फैसला प्रदेश की राजनीति और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग