रांची में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, यूरोप से मंगाई जा रही थी LSD

रांची में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, यूरोप से मंगाई जा रही थी LSD

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित ड्रग नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की विशेष कार्रवाई में यूरोप से पार्सल के जरिए मंगाई गई प्रतिबंधित एलएसडी (LSD) ड्रग बरामद की गई है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने किया, जबकि प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर भी कार्रवाई में शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में सक्रिय बड़े नशा नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

एक महीने तक पार्सलों पर रखी गई निगरानी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी कूरियर पार्सलों के जरिए राजधानी में सिंथेटिक ड्रग्स मंगाए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने करीब एक महीने तक यूरोप से आने वाले संदिग्ध पार्सलों पर नजर रखी। जैसे ही संदिग्ध पार्सल रांची पहुंचा और एक युवक ने उसे प्राप्त किया, पुलिस ने पहले से तैयार रणनीति के तहत मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिवक्ता का बेटा निकला आरोपी
गिरफ्तार युवक एक अधिवक्ता का पुत्र बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पहली बार यूरोप से एलएसडी मंगवा रहा था। इससे पहले आरोपी मुंबई और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से नशीले पदार्थ हासिल कर चुका था।

Read More Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए

हाई-प्रोफाइल पार्टियों और कॉलेज युवाओं तक सप्लाई
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह ड्रग नेटवर्क शहर के हाई-प्रोफाइल परिवारों और कॉलेज छात्रों को निशाना बनाकर नशे की सप्लाई करता था। जांच एजेंसियां अब रांची की निजी पार्टियों, रेस्टोरेंट्स और बार में ड्रग सप्लाई चेन की पड़ताल कर रही हैं। आशंका है कि विदेशी ड्रग्स विशेष आयोजनों और क्लोज्ड पार्टी सर्किल में पहुंचाई जाती थीं।

Read More जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से पुलिस की स्पेशल टीम गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यूरोप में बैठा मुख्य सप्लायर कौन है, ड्रग्स की डील के लिए भुगतान किस डिजिटल या अंतरराष्ट्रीय माध्यम से किया गया और राजधानी स्तर पर इस अवैध कारोबार से जुड़े स्थानीय लिंक कौन-कौन हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी महज एक कड़ी है और इसके जरिए देशभर में फैले बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है। जांच आगे बढ़ने के साथ हाई-प्रोफाइल कनेक्शन और संगठित सप्लाई चेन से जुड़े कई चौंकाने वाले नाम सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है।

क्या है LSD ड्रग?
Lysergic Acid Diethylamide (LSD) एक शक्तिशाली साइकेडेलिक ड्रग है, जो मानव मस्तिष्क और इंद्रियों पर गहरा प्रभाव डालती है। इसके सेवन से व्यक्ति की सोच, व्यवहार और वास्तविकता की समझ प्रभावित होती है। भारत में इसका निर्माण, खरीद-फरोख्त और सेवन पूरी तरह अवैध है।

प्रशासन के लिए बड़ा अलर्ट
राजधानी में विदेशी ड्रग्स की एंट्री और हाई-प्रोफाइल नेटवर्क तक इसकी पहुंच प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी मानी जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे तथा गिरफ्तारियां संभव हैं।

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी