कोर्ट से बरी होने के बाद केजरीवाल और सिसोदिया ने कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में टेका माथा, आस्था जताई और न्याय के लिए जताया आभार

vs राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिलने के बाद Arvind Kejriwal और Manish Sisodia शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित Hanuman Temple पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने बजरंग बली के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देशवासियों के सुख, शांति व साहस की कामना की।

मंदिर परिसर में उनके साथ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने विधि-विधान से पूजा की और भगवान हनुमान से न्याय, सत्य और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की प्रार्थना की।

दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे अपनी धर्मपत्नी और साथियों के साथ प्रभु के चरणों में माथा टेकने आए थे। उन्होंने कहा कि यह जनता के आशीर्वाद, बजरंग बली की कृपा और बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान की शक्ति है, जिसकी बदौलत उन्हें अदालत से न्याय मिला। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि देश में शांति, सद्भाव और साहस बना रहे तथा सभी के जीवन में खुशहाली आए।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

वहीं मनीष सिसोदिया ने भी अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति पर संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद होता है, उसे न तो डराया जा सकता है और न ही हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सत्य और विश्वास की राह पर चलने वालों को अंततः न्याय जरूर मिलता है।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

मंदिर में दर्शन के दौरान समर्थकों की भीड़ भी मौजूद रही, जिन्होंने नेताओं का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और “जय बजरंग बली” के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।

 
Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग