प्रेगनेंसी में चाय पीना सुरक्षित है या यह एसिडिटी बढ़ाती है?

प्रेगनेंसी में चाय पीना सुरक्षित है या यह एसिडिटी बढ़ाती है?

प्रेगनेंसी के दौरान खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि इस समय महिला का शरीर सिर्फ खुद के लिए नहीं बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी पोषण प्रदान करता है. गलत या असंतुलित डाइट से कमजोरी, थकान, चक्कर, एनीमिया, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इतना ही नहीं, पोषण की कमी का असर बच्चे के विकास पर भी पड़ सकता है. इसी कारण प्रेगनेंसी में क्या खाना-पीना चाहिए और क्या नहीं, यह समझना बेहद जरूरी हो जाता है. कई महिलाओं की दिन की शुरुआत चाय से होती है, लेकिन प्रेगनेंसी में इसकी आदत पर सवाल उठते हैं. कैफीन, दूध और चीनी का असर शरीर पर अलग तरह से पड़ सकता है.

छोटी-सी लापरवाही भी शरीर पर बुरा असर डाल सकती है. खासतौर पर कैफीन युक्त पेय पदार्थों को लेकर सतर्क रहना चाहिए. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि चाय का सेवन कितना और किस तरह सुरक्षित माना जा सकता है, ताकि मां और बच्चे दोनों की सेहत बनी रहे. सही मात्रा और सही समय पर लिया गया आहार ही स्वस्थ प्रेगनेंसी में मदद करता है.

क्या प्रेगनेंसी में चाय पीना सुरक्षित है?
डॉ. बताती हैं की प्रेगनेंसी में सीमित मात्रा में चाय पीना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. चाय में मौजूद कैफीन शरीर में आयरन के एब्जॉर्पशन को कम कर सकता है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ता है. इसके अलावा, ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी, गैस और सीने में जलन की समस्या हो सकती है, जो प्रेगनेंसी में पहले से ही आम होती है.

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

कुछ महिलाओं में चाय से बेचैनी, नींद की कमी और दिल की धड़कन तेज होने की शिकायत भी हो सकती है. इसलिए दिन में एक कप से ज्यादा चाय न पीने की सलाह दी जाती है. अगर एसिडिटी या उल्टी की समस्या ज्यादा रहती है, तो चाय से दूरी बनाना बेहतर होता है. डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना सुरक्षित रहता है.

Read More Navratri 2026: व्रत में भी बढ़ सकती है ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज इन चीजों से रहें सावधान

चाय की जगह क्या पिएं?
चाय की जगह प्रेगनेंट महिलाएं हेल्दी विकल्प अपना सकती हैं. गुनगुना दूध पीना फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे कैल्शियम मिलता है. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और थकान कम करता है. नींबू पानी या सादा पानी पाचन को बेहतर बनाता है. अदरक का हल्का काढ़ा मतली में राहत दे सकता है. हर्बल ड्रिंक लेते समय ध्यान रखें कि वह डॉक्टर द्वारा सुरक्षित बताई गई हो. इन विकल्पों से शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और एसिडिटी का खतरा भी कम रहता है.

प्रेगनेंसी डाइट टिप्स भी जानें
प्रेगनेंसी में संतुलित डाइट बेहद जरूरी है. रोज हरी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाएं, ताकि एसिडिटी न हो. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार भोजन करें. पर्याप्त पानी पिएं और खाली पेट ज्यादा देर न रहें. कोई भी नई चीज खाने से पहले डॉक्टर या डायटिशियन की सलाह जरूर लें, ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें.

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला