एसीबी जांच और हाई कोर्ट की सख्ती के बावजूद दागी अफसर की बिलासपुर में वापसी

एसीबी जांच और हाई कोर्ट की सख्ती के बावजूद दागी अफसर की बिलासपुर में वापसी

बिलासपुर। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई का सामना कर रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नारायण प्रसाद गबेल की बिलासपुर में बतौर डिप्टी कलेक्टर वापसी ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। यह वही जिला है जहां तहसीलदार रहते हुए उन पर जमीनों की हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे थे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस एकतरफा रिलीविंग आदेश ने व्यवस्था की पारदर्शिता पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है कि आखिर किस रसूख के चलते एक दागी अधिकारी को उसी जिले में दोबारा पदस्थ किया गया है, जहां उसके खिलाफ जांच और विवादों का लंबा इतिहास रहा है।
इस पूरे मामले की परतें खंगालने पर पता चलता है कि यह केवल एक सामान्य तबादला नहीं है। करीब पांच साल पहले 24 जून 2021 को बिलासपुर में तहसीलदार रहते हुए नारायण गबेल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी ने एफआईआर दर्ज की थी। जांच की धीमी गति को लेकर सरकंडा निवासी शिकायतकर्ता सूरज सिंह यादव ने बिलासपुर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। चीफ जस्टिस और जस्टिस रजनी दुबे की डिवीजन बेंच ने इस क्रिमिनल रिट पिटीशन पर सुनवाई करते हुए शासन को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जांच तीन सप्ताह के भीतर पूरी की जाए और चार सप्ताह में अभियोजन की मंजूरी के लिए सक्षम अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाए। न्यायालय की इतनी सख्त टिप्पणी के बावजूद, अधिकारी पर शिकंजा कसने के बजाय उन्हें बिलासपुर जिला मुख्यालय में डिप्टी कलेक्टर जैसा महत्वपूर्ण पद सौंप दिया गया है।
गबेल का बिलासपुर का पिछला कार्यकाल जमीनी हेराफेरी और विवादों का केंद्र रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान हुए जमीन के खेल का सबसे त्रासद उदाहरण 80 वर्षीय वृद्धा मंगतीन बाई का मामला है। चांटीडीह स्थित खसरा नंबर 214/10, 214/5 और 214/9 की अपनी पैतृक जमीन को भू-माफियाओं के चंगुल से बचाने के लिए यह बुजुर्ग महिला सालों तक तहसील दफ्तर के चक्कर काटती रही। जांच के नजरिए से सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि न्याय देने के बजाय, तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार गबेल ने सिविल लाइन और सरकंडा थाने को बाकायदा सरकारी पत्र लिखकर इस 80 वर्षीय बुजुर्ग को मानसिक रूप से अस्वस्थ करार देने की कोशिश की थी, ताकि भू-माफियाओं के खिलाफ उठ रही उसकी आवाज को हमेशा के लिए दबाया जा सके।

IMG-20260228-WA0006

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेंटीना द्वारा जारी किए गए ताजा आदेश ने अब बिलासपुर के राजस्व और प्रशासनिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। इस आदेश की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गबेल को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया गया है, जो इस बात का साफ संकेत है कि उन्हें उच्च स्तर पर विशेष संरक्षण प्राप्त है। एक तरफ जहां व्यवस्था भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर एसीबी की राडार पर बैठे और विवादित अतीत वाले अफसर की जमीनों के उसी गढ़ में शानदार 'बैक एंट्री' कई अनुत्तरित सवाल छोड़ जाती है। शहर में अब यह चर्चा आम है कि आखिर वह कौन सी अनदेखी ताकत है, जो एक दागी अधिकारी को उसी पिच पर दोबारा खेलने का मौका दे रही है।

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला