पश्चिम बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 65 लाख नाम कटे; 60 लाख अब भी लंबित

भारत निर्वाचन आयोग की कार्रवाई से सियासत गरम, भवानीपुर में 47 हजार से अधिक नाम हटे

v4 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी माहौल गरमा गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को राज्य की अंतिम मतदाता सूची (फाइनल SIR वोटर लिस्ट) जारी की, जिसमें कुल 65 लाख नाम हटाए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं 60 लाख नाम अभी भी लंबित (पेंडिंग) बताए गए हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पिछले वर्ष 16 दिसंबर को जारी की गई थी। उस समय 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए थे, जिनमें मृत मतदाता, स्थानांतरित मतदाता और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम शामिल थे। फाइनल सूची जारी होने के बाद 7 लाख से अधिक अतिरिक्त नाम हटाए जाने से कुल संख्या 65 लाख तक पहुंच गई है।


भवानीपुर में बड़ा असर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में भी मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला है। फाइनल सूची के अनुसार:

Read More पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 

यदि दस्तावेज़ सत्यापन के बाद लंबित नाम भी हटाए जाते हैं, तो यह संख्या और बढ़ सकती है।


पिछला चुनावी गणित

2021 के विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से तृणमूल उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 28 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। बाद में उपचुनाव में ममता बनर्जी ने 58 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजय हासिल की थी।


सियासी बयानबाजी तेज

फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

  • सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि यह सीट भाजपा की है और मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि इस बार परिणाम अलग होंगे।

  • तृणमूल कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि यदि किसी का नाम गलत तरीके से हटाया गया है तो उसे बहाल कराने का अवसर उपलब्ध है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला दिया।

  • तृणमूल नेता तन्मय घोष ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर वैध मतदाताओं के साथ अन्याय हो रहा है और यदि ऐसा जारी रहा तो राजनीतिक और कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

  • वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धिकरण प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला