गोवा में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विला से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, 4 सटोरी गिरफ्तार

गोवा में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विला से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, 4 सटोरी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान किराए के आलीशान विला से करोड़ों रुपये का ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे और देशभर में सट्टा आईडी उपलब्ध कराकर अवैध कमाई कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना सहित रैंकी और प्रतीक वीधवानी के नाम सामने आए हैं। मामले का विस्तृत खुलासा रायपुर पुलिस द्वारा जल्द किया जाएगा।

35 लाख में खरीदा था सट्टा ऑपरेशन पैनल
जांच एजेंसियों के मुताबिक, सैंकी दरडा और प्रतीक वीधवानी इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने करीब 35 लाख रुपये में ऑनलाइन सट्टे का विशेष ऑपरेटिंग पैनल खरीदा था, जिसके जरिए देशभर में सट्टेबाजी संचालित की जा रही थी। ये आरोपी 20-20 हजार रुपये में सट्टा खेलने वालों को ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड बेचते थे। साथ ही हारने वाले खिलाड़ियों से रकम की वसूली कर भारी कमीशन भी हासिल करते थे।

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

image-2026-02-28t145656538_1772270823
फोटो एआई से बनाई गई है।

महादेव सट्टा नेटवर्क से कनेक्शन की जांच
पुलिस को प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के कुख्यात महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। आरोप है कि आरोपी महादेव सट्टा नेटवर्क के प्रमोटरों से सीधे संपर्क में रहकर रकम के लेन-देन और वसूली का काम करते थे।

Read More खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

गिरफ्तारी से बचने गोवा में बनाया था सेफ ऑपरेशन सेंटर
पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने गोवा में एक लग्जरी विला किराए पर लेकर उसे सट्टा संचालन का कंट्रोल रूम बना रखा था। नेटवर्क संचालन के लिए 20 से 25 हजार रुपये मासिक वेतन पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 7.78 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनसे बड़े सट्टा नेटवर्क के सबूत मिलने की संभावना है।

रिमांड पर पूछताछ, बड़े खुलासों की उम्मीद
आज सुबह आरोपियों को रायपुर लाकर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पूछताछ में प्रदेश और देश के कई बड़े बुकियों तथा नेटवर्क से जुड़े प्रभावशाली नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि छत्तीसगढ़ में इस ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट की जड़ें कितनी गहरी हैं और किन-किन लोगों की इसमें भूमिका रही है।

Latest News

WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी