पटना में सनसनीखेज वारदात: PMCH की हेड नर्स चांदनी की पति ने की हत्या, होली विवाद और ऑनलाइन गेमिंग कर्ज बना वजह?

पटना में सनसनीखेज वारदात: PMCH की हेड नर्स चांदनी की पति ने की हत्या, होली विवाद और ऑनलाइन गेमिंग कर्ज बना वजह?

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में कार्यरत हेड नर्स चांदनी कुमारी की कथित रूप से उनके ही पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड स्थित आवास में शुक्रवार देर रात हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पति सोनू कुमार सिंह ने वारदात के बाद खुद डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद, आर्थिक तनाव और होली को लेकर हुए झगड़े को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

होली पर ससुराल जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी से होली पर छपरा चलने की बात कही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। बहस धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान चांदनी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

ऑनलाइन गेमिंग और पैसों का विवाद भी जांच के दायरे में
मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये हार चुका था। परिजनों का दावा है कि करीब चार लाख रुपये चांदनी ने ही पति को दिए थे और आर्थिक दबाव को लेकर अक्सर विवाद होता था। हाल ही में खरीदी गई जमीन को लेकर भी दोनों के बीच तनाव की बात सामने आई है।

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

रात 2 बजे खुद किया पुलिस को कॉल
परिजनों के अनुसार देर रात आरोपी ने खुद फोन कर हत्या की जानकारी दी। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक पुलिस घर में मौजूद थी और कमरे में चांदनी का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दानापुर थाना पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस घरेलू हिंसा, आर्थिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Latest News

CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार
CG Crime News: घर के बिस्तर पर मिली 50 वर्षीय महिला की लाश, दीवारों पर खून के निशान; पति लापता होने से बढ़ा शक
Korba News: पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल, अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल चलाता मिला दुष्कर्म का आरोपी!
प्रभार का खेल: वेतनवृद्धि रोकने का दंड, फिर भी दागी अफसर को सौंप दिया मुख्य अभियंता का प्रभार
शिक्षा विभाग के सरकारी लेटरपैड पर 1600 बच्चों को बुलाने का आदेश, अफसर बोलीं- हमने तो बुलाया ही नहीं
WhatsApp Auto Reply: अब हर मैसेज का जवाब खुद देने की जरूरत नहीं! जानें ऑटो-रिप्लाई और AI फीचर कैसे करें इस्तेमाल
सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा