मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात: अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा मिसाइल हमला, तेहरान में कई धमाके, खामेनेई सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात: अमेरिका-इजरायल का ईरान पर बड़ा मिसाइल हमला, तेहरान में कई धमाके, खामेनेई सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने अमेरिका के समर्थन से ईरान पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया है, जिसके बाद राजधानी तेहरान में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलों का पहला निशाना ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के आसपास का क्षेत्र रहा।

सूत्रों के अनुसार संभावित खतरे को देखते हुए खामेनेई को हमले से पहले ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था। राजधानी के संवेदनशील इलाकों समेत मेहराबाद एयरपोर्ट के आसपास भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया।

ईरान के 30 से ज्यादा ठिकानों पर हमला
इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने हमले को “प्रिवेंटिव मिसाइल स्ट्राइक” बताते हुए दावा किया कि ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति भवन, कई सरकारी मंत्रालयों और खुफिया एजेंसी से जुड़े परिसरों सहित करीब 30 स्थानों पर हमले किए गए हैं।

Read More Flydubai Flight FZ1073: को-पायलट की खतरनाक साजिश का खुलासा! कप्तान पर हमला कर विमान को क्रैश कराने की थी कथित योजना

इजरायल में हाई अलर्ट, एयर रेड सायरन सक्रिय
हमले के बाद Israel Defense Forces (IDF) ने पूरे देश में एयर रेड सायरन बजाकर नागरिकों को संभावित जवाबी हमले के लिए सतर्क किया। लोगों को बंकर और सुरक्षित स्थानों के पास रहने की सलाह दी गई है। इजरायल ने एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है।

Read More Siberia Lab Incident: लैब हादसे के बाद प्लेग का खौफ! 28 वर्षीय रिसर्चर की मौत, 197 लोग निगरानी में; कई अस्पतालों में क्वारंटाइन

ईरान ने भी बंद किया एयरस्पेस
इजरायली हमलों के बाद ईरान ने भी तत्काल प्रभाव से अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां संभावित सैन्य प्रतिक्रिया की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट पर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई क्षेत्रीय संघर्ष को बड़े युद्ध में बदल सकती है। मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालातों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है, क्योंकि इस टकराव का असर वैश्विक सुरक्षा, तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़ सकता है।

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग