कटरीना कैफ बनी मां! विकी कौशल के घर गूंजे किलकारियां, बेटे का जन्म, स्टार्स ने दी बधाई

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक कटरीना कैफ और विकी कौशल अब पैरेंट्स बन गए हैं। 7 नवंबर 2025 को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दी। फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई इस गुड न्यूज पर कपल को बधाई दे रहा है। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और आयुष्मान खुराना समेत कई स्टार्स ने उन्हें प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।

दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारे घर खुशियां आई हैं… हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025-कटरीना और विकी।” विकी कौशल ने पोस्ट शेयर करते हुए सिर्फ एक शब्द लिखा- “आशीर्वाद।” इस खुशखबरी के बाद से ही बॉलीवुड से लेकर फैंस तक हर कोई कपल को शुभकामनाएं दे रहा है। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कैट… वेलकम टू बॉय मम्मा क्लब! तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं।” वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “दोनों के लिए बहुत खुश हूं, बधाई।” आयुष्मान खुराना ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “बेस्ट न्यूज! दोनों को ढेर सारी बधाई।”

https://www.instagram.com/p/DQvma-TiHj9/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि 23 सितंबर को कटरीना और विकी ने सोशल मीडिया पर यह अनाउंस किया था कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने उस समय लिखा था कि यह उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर होने वाला है।

Read More अहमदाबाद फाइनल: मिचेल सैंटनर ने जताई पिच और टीम इंडिया की तारीफ

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

Bilaspur Crime News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों में छिपा 6000 किलो महुआ लाहन जब्त

राज्य

भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से हड़कंप मच...
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार