अहमदाबाद फाइनल: मिचेल सैंटनर ने जताई पिच और टीम इंडिया की तारीफ

images नई दिल्ली: आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अहमदाबाद की पिच और टीम इंडिया को लेकर बड़ी बातें साझा की हैं।

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा कि पिच फिलहाल कवर के नीचे है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन होगी। उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक विकेट को नहीं देखा है। ये ढका हुआ है। मुझे उम्मीद है कि बल्लेबाजी के लिए ये बेहतरीन पिच होगी और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा।”

सैंटनर का मानना है कि जिस तरह की सपाट पिच सेमीफाइनल में देखने को मिली थी, फाइनल में भी उसी तरह का विकेट होगा। हालांकि, अभी तक पिच की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

Read More अब ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, IRCTC ने QCI से मिलाया हाथ

बुमराह और टीम इंडिया को बताया सबसे बड़ा खतरा

सैंटनर से जब जसप्रीत बुमराह के खतरे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उन्हें विश्व स्तरीय गेंदबाज बताया। उन्होंने कहा कि भारत की पूरी टीम एक मजबूत इकाई के रूप में खेल रही है और उन्हें हराना आसान नहीं होगा।

Read More Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर

न्यूजीलैंड की जीत की तलाश

न्यूजीलैंड टीम पिछले एक दशक से आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँच रही है, लेकिन 20 ओवर और 50 ओवर के फाइनल में जीत नहीं पाई है। 2015 और 2019 वर्ल्ड कप, 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में वे रनर-अप रहे हैं। अब वे 2026 में ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे।

फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा और दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने की उम्मीद है।

Tags:

Latest News

Medicine Side Effects: बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना पड़ सकता है भारी! किडनी से लेकर लिवर तक को हो सकता है नुकसान Medicine Side Effects: बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना पड़ सकता है भारी! किडनी से लेकर लिवर तक को हो सकता है नुकसान
अरण्य भवन के डेटा से खुलासा: 6 साल में बंटा 120.96 करोड़ का मुआवजा; वन्यजीवों के हमले में 541 की मौत, 1492 हुए अपाहिज
Papankusha Ekadashi 2026: क्यों खास है पापांकुशा एकादशी का व्रत? जानें भगवान विष्णु की पूजा और इसका धार्मिक महत्व
सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल