सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कुत्ते के काटने पर राज्य सरकार देगी मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कुत्ते के काटने पर राज्य सरकार देगी मुआवजा

नई दिल्ली: देशभर में आवारा कुत्तों (stray dogs) के बढ़ते मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी बच्चे या बुजुर्ग को कुत्ते के काटने से चोट आती है या मृत्यु हो जाती है, तो राज्य सरकार को पीड़ित को मुआवजा देना होगा।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश और चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट की बेंच में जस्टिस विक्रम नाथ ने मामले पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग इस समस्या के सीधे जिम्मेदार हैं। जस्टिस ने कहा, "कुत्तों को अपने घर में रखो, उन्हें सड़कों पर भटकने के लिए क्यों छोड़ा जाए? इससे लोग डरते हैं और कुत्ते काटते हैं।"

सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी की दलीलों के बाद आई, जिन्होंने कहा था कि आवारा कुत्तों का मामला भावुकता से जुड़ा हुआ है। अदालत ने जवाब में कहा, "भावुकता सिर्फ कुत्तों के लिए नहीं, लोगों की सुरक्षा के लिए भी होनी चाहिए।"

Read More Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

पिछला आदेश: आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को सभी सार्वजनिक स्थानों शिक्षण संस्थान, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया था। इसके अलावा, सरकारी और सार्वजनिक स्थानों में कुत्तों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई थी। हालांकि, इस आदेश का कुछ वर्ग ने विरोध किया था, लेकिन आज के फैसले से यह स्पष्ट हो गया कि लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Read More Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला आवारा कुत्तों से जुड़े जोखिमों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकारों को अब न केवल मुआवजा देना होगा बल्कि कुत्तों के नियंत्रण और निगरानी के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Tags:

Latest News

2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार