Akshya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का हर युग से है गहारा नाता, इस दिन हुईं हैं ये खास घटनाएं

Akshya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का हर युग से है गहारा नाता, इस दिन हुईं हैं ये खास घटनाएं

Akshya Tritiya 2026: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत विशेष माना जाता है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मानाया जाता है. अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त माना जाता है. यानी इस दिन शादी-विवाह समेत अन्य शुभ व मांगलिक काम करने के लिए शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. पुराणों में ये दिन बहुत खास माना गया है. पुराणों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कई विशेष घटनाएं हुईं हैं. अक्षय तृतीया का सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग समेत लगभग हर युग से गहरा नाता है. आइए जानते हैं कि इस दिन कौन कौन सी शुभ घटनाएं हुई हैं?

अक्षय तृतीया 2026 डेट
पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर समापन होगा. ऐसे में इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है, जिसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.

अक्षय तृतीया के दिन हुई ये शुभ घटनाएं

Read More October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना

माता गंगा का अवतरण: अक्षय तृतीया के दिन माता गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुईं थीं. गंगा के अवतरण से राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मुक्ति प्राप्त हुई थी.

Read More Navratri 2026: नवरात्रि में बन रहा गजकेसरी योग, इन 7 राशियों के लिए शुभ संकेत

सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत: अक्षय तृतीया के दिन से ही सतयुग और त्रेतायुग शुरू हुआ था. मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन ही द्वापर युग समाप्त हुआ था.

भगवान परशुराम का अवतार: अक्षय तृतीया के दिन ही जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु ने भगवान परशुराम के रूप में अवतार लिया था.

महाभारत का युद्ध खत्म: अक्षय तृतीया के दिन महाभारत का युद्ध खत्म हुआ था. साथ ही महाभारत ग्रंथ लिखने की शुरुआत भी इसी दिन मानी जाती है.

पांडवों को अक्षय पात्र मिला: अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान कृष्ण ने पांडवों के 12 वर्ष के वनवास के दौरान अक्षय पात्र दिया था. जो कभी अन्न से खाली नहीं होता था.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

 

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप