Vastu Tips: घर की इन दिशाओं में जरूर रखें कुछ सामान, वरना छिन जाएगी खुशहाली!

Vastu Tips: घर की इन दिशाओं में जरूर रखें कुछ सामान, वरना छिन जाएगी खुशहाली!

Vastu Shastra Directions: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है. इसमें घर और उसकी दिशाओं का संबंध सुख-समृद्धि से बताया गया है. वास्तु के जानकारों के अनुसार, घर के पांच भिन्न कोनों का संबंध पंचतत्वों (अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी) से होता है. इन्हीं के ही अनुसार घर में चीजें रखी जाती हैं. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो व्यक्ति जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां और परेशानियां झेलता है. घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवाह बढ़ता है. वास्तु के जानकार बताते हैं कि घर की इन 5 दिशाओं में कोई न कोई सामान अवश्य रखना चाहिए. इनको कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए.

ईशान कोण
घर की उत्तर-पूर्व दिशा ईशान कोण कही जाती है. ये घर की बहुत पावन दिशा मानी गई है. मान्यता है कि इस दिशा में भगवान खुद विराजमान होते हैं. यही कारण है कि घर में इसी दिशा में पूजा घर बनाया जाता है. अगर आपके घर में इस दिशा में पूजा घर न हो तो पानी से भरा कलश रखें. ऐसा करने नकारात्मक उर्जा का प्रवाह रुक जाता है.

नैऋत्य कोण
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा नैऋत्य कोण मानी जाती है. ये दिशा स्थिरता का प्रतीक है. इस जगह को कभी खाली नहीं छोड़ें. वास्तु के अनुसार, इस दिशा में सजावट का या कोई भारी सामान रख दें. यहां फर्नीचर, अलमारी, सोफा आदि रखा जा सकता है.

Read More Ganpati Visarjan 2026: विसर्जन से पहले टूट जाए गणपति बप्पा की मूर्ति, तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यताएं

अग्नि कोण
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि कोण कही जाती है. ये दिशा उर्जा का प्रतीक बताई जाती है. अगर ये दिशा खाली रहती है, तो घर के सदस्यों की उर्जा में कमी आती है. आत्मविश्वास घटता है. यही कारण है कि इस दिशा में रसोई बनाई जाती है. इस दिशा में गैस चूल्हा और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना अच्छा माना जाता है.

Read More दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा

वायु कोण
घर की उत्तर-पश्चिम दिशा वायु कोण कही जाती है. इस दिशा में विंड चाइम लगाएं. इससे संबंधों में तनाव कम होता है. वहीं इस दिशा के खाली रहने पर घर में विवाद और संबंधों में गलतफहमियां बढ़ती हैं.

उत्तर दिशा
उत्तर दिशा का स्वामी भगवान कुबेर को माना गया है. कुबेर देव धन-समृद्धि के दाता माने जाते हैं. इस दिशा में लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति रखना बड़ा शुभ होता. मान्यता है कि इस दिशा को खाली छोड़ने से जीवन में पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ती हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी