तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद अब बयानबाजी का दौर और तेज हो गया है। अभिनेता से मुख्यमंत्री बने Vijay और उनकी पार्टी TVK की सरकार को लेकर DMK ने बड़ा हमला बोला है। DMK के वरिष्ठ नेता और तिरुचेंदूर विधायक Anita Radhakrishnan ने दावा किया है कि मौजूदा सरकार ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी और अगले कुछ महीनों में तमिलनाडु की सत्ता में फिर से बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। उनके बयान ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

राधाकृष्णन ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि TVK गठबंधन सरकार “अस्थिर और अवसरवादी समीकरणों” पर टिकी हुई है, इसलिए इसका लंबे समय तक चलना मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि अगले 4 से 6 महीनों के भीतर M. K. Stalin दोबारा सत्ता की कमान संभाल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि DMK अभी भी राज्य में सबसे मजबूत संगठनात्मक ताकत रखती है और जनता जल्द ही मौजूदा सरकार से निराश हो जाएगी।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच राधाकृष्णन ने TVK नेता आधव अर्जुन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो वे इस्तीफा देकर तिरुचेंदूर सीट से चुनाव लड़ें। उन्होंने कोलाथुर सीट पर स्टालिन की हार को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि DMK प्रमुख ने उस क्षेत्र के विकास के लिए बड़े काम किए थे। इस बयान के बाद तमिलनाडु में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तीखा होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री विजय या उनकी पार्टी की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read More Amit Jogi Singing: माइक थामते ही बदला अंदाज, ‘कौवा’ वाली आवाज का VIDEO वायरल; गांधी जयंती पर आएगा गाना

दरअसल, हालिया विधानसभा चुनाव में TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया था। कांग्रेस, वामदलों और VCK के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई और दशकों पुरानी DMK-AIADMK राजनीति को चुनौती दी। लेकिन सरकार गठन के बाद से ही विपक्ष लगातार इसे “कमजोर गठबंधन” बताकर निशाना बना रहा है। अब DMK नेताओं के ताजा बयानों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि तमिलनाडु में आने वाले महीनों में राजनीतिक घमासान और तेज होने वाला है।

Read More Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप