वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

हापुड़। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सोशल मीडिया रील और आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। नए निर्देश जारी होने के बाद हापुड़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है, जो सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कई कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि ड्यूटी के दौरान या वर्दी पहनकर बनाए जा रहे रील, डांस वीडियो और वायरल कंटेंट से विभाग की गंभीरता और छवि दोनों प्रभावित हो रही हैं। इसी को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय पुलिसकर्मियों की निगरानी बढ़ाई जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कई सेवारत और प्रशिक्षु पुलिसकर्मी इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वर्दी में वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जो विभागीय अनुशासन के खिलाफ है। सोशल मीडिया पॉलिसी के तहत अब कोई भी पुलिसकर्मी बिना अनुमति सरकारी ड्यूटी, थाने की गतिविधियों या संवेदनशील जानकारी से जुड़े वीडियो सार्वजनिक नहीं कर सकेगा। खासतौर पर अशोभनीय कंटेंट और वायरल ट्रेंड्स पर आधारित रील्स को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस विभाग ऐसे अकाउंट्स की सूची तैयार कर रहा है, जिनकी पोस्ट विभागीय नियमों के विपरीत पाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और जरूरत पड़ने पर विभागीय जांच के साथ निलंबन जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। इतना ही नहीं, हर माह कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी।

Read More Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार

इस सख्ती के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर सक्रिय कई पुलिसकर्मी अब अपनी पुरानी पोस्ट और रील्स हटाने में जुट गए हैं। पुलिस मुख्यालय का साफ संदेश है कि वर्दी केवल अनुशासन, जिम्मेदारी और कानून व्यवस्था का प्रतीक है, उसे सोशल मीडिया मनोरंजन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप