कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम

बिलासपुर। चुनावी वादों और कागजी दावों से अलग जमीनी हकीकत कितनी खोखली होती है, इसका जीता जागता और शर्मनाक उदाहरण भाजपा के कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर इलाके में देखने को मिला है। यहां विकास की ऐसी जोरदार आंधी चली कि 36 लाख रुपए की भारी भरकम लागत से बनी सड़क महज एक महीने में ही उड़ गई। मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत तखतपुर के ग्राम पंचायत नेवरा में बनी यह सड़क अब गौरव कम और सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा ज्यादा लग रही है। निर्माण में भ्रष्टाचार का ऐसा नंगा नाच हुआ है कि बनने के कुछ ही दिनों बाद गिट्टियां उखड़कर बाहर आ गईं और डामर छिलके की तरह निकलने लगा है।

         करीब 450 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण इस कदर घटिया स्तर का हुआ है कि वाहनों के पहिए पड़ते ही सड़क अपनी बदहाली की कहानी खुद चीख-चीख कर बता रही है। ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका साफ तौर पर कहना है कि जब बिना बारिश के सड़क का यह हाल है, तो मानसून की पहली बौछार में ही यह पूरी तरह बह जाएगी और गांव वालों के हिस्से में सिर्फ बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ ही बचेंगे। इस पूरे काम में स्टीमेट और तय गुणवत्ता मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं।

       भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की हद तो यह है कि निर्माण स्थल पर योजना की लागत, कार्य एजेंसी या तकनीकी जानकारी देने वाला कोई सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया। इसका सीधा मतलब है कि ठेकेदार और अफसर शुरू से ही गोलमाल करने के मूड में थे। योजना के तहत सड़क के दोनों किनारों पर नाली का निर्माण होना था, लेकिन वह भी सिर्फ फाइलों में बनकर तैयार हो गई। मौके से नाली पूरी तरह गायब है। यह अपने आप में बड़ा सवाल है कि क्या जिम्मेदार इंजीनियरों और अधिकारियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर इस घटिया काम का मूल्यांकन किया और बिना जांचे ही भुगतान की फाइलें पास कर दीं।

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

                  इस खुलेआम हो रही बंदरबांट को लेकर संकल्प जन कल्याण समाज सेवा संघ के बिहारी सिंह टोडर और नेवरा के आक्रोशित ग्रामीणों ने अब सीधा मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर को सौंपी गई शिकायत में उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि उन्हें अधिकारियों की लीपापोती वाली कागजी जांच बिल्कुल मंजूर नहीं है। उनकी स्पष्ट मांग है कि इस भ्रष्ट सड़क को पूरी तरह से खोदा जाए और शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में नए सिरे से पारदर्शी तरीके से इसका निर्माण कराया जाए।

Read More आयुष्मान की जांच रायपुर तक सिमटी, बिलासपुर में शिकायतों की फाइलें खुलनी बाकी

           ग्रामीणों ने इस निर्माण घोटाले में शामिल ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट कर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की है। साथ ही उन भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने की भी बात कही है जिन अधिकारियों ने बिना गुणवत्ता परखे झूठी रिपोर्ट तैयार की। इस मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर विभाग के मंत्री, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह से की गई है। अब पूरे इलाके के लोग इस बात के इंतजार में है कि कद्दावर विधायक अपने ही इलाके में हुए इस खुले भ्रष्टाचार पर ठेकेदार और अफसरों को कैसे ठीक करते है या फिर विकास के नाम पर हुई यह 36 लाख की ये गफलत कही कागजों गुम जाती है। 

Tags:

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल