खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी

खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी

बिलासपुर । बिलासपुर के पचपेड़ी इलाके में अब सन्नाटा और खौफ नहीं, बल्कि पुलिस के 'एक्शन' की चर्चा है। कुछ ही दिन पहले जिन गुंडों ने मामूली सी बाइक टक्कर को खूनी संघर्ष में तब्दील कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था, आज वही आरोपी सिर झुकाए पुलिस के आगे-आगे चलते नजर आए। दरअसल, मामला पुलिस कप्तान (SP) के संज्ञान में आने के बाद पचपेड़ी पुलिस ऐसे एक्शन मोड में आई कि सड़क पर गुंडागर्दी दिखाने वालों के सारे हौसले पस्त हो गए।

एसपी तक पहुंची बात, और पलट गया पूरा गेम

आरोपियों को शायद यह मुगालता था कि वे बीच सड़क पर बेल्ट, डंडे और पेचकस से जानलेवा हमला कर आसानी से बच निकलेंगे। लेकिन पीड़ितों ने हार नहीं मानी और शिकायत सीधे जिले के एसपी तक पहुंचाई। इसके बाद जो हुआ, वह पूरे इलाके के लिए एक नजीर बन गया। पुलिस कप्तान के निर्देश मिलते ही पचपेड़ी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया, ताबड़तोड़ दबिश दी और खूनी खेल खेलने वाले 7 बालिग और 2 नाबालिग आरोपियों को उनके बिलों से निकाल कर धर दबोचा।

उसी सड़क पर निकला जुलूस, जहां मचाया था आतंक

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी बात यह रही कि पुलिस ने खुद को सिर्फ कागजी कार्रवाई और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा। इलाके से गुंडों के 'भौकाल' को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए पुलिस ने सभी आरोपियों का पूरे गांव में पैदल जुलूस निकाला। जिन रास्तों पर उन्होंने बेगुनाहों का खून बहाया था, उन्हीं रास्तों पर भारी पुलिस बल के बीच जब वे पैदल थाने की ओर ले जाए गए, तो उनका सिर शर्म और खौफ से झुका हुआ था। पुलिस की इस 'स्ट्रिक्ट पुलिसिंग' को देखकर ग्रामीणों के भीतर से डर खत्म हुआ और 'खाकी' के प्रति विश्वास बढ़ गया है।

Read More बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

फ्लैशबैक: क्या था पूरा मामला?

ज्ञात हो कि 17 मई को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान बादल जांगड़े नाम के युवक ने अपनी तेज रफ्तार बाइक से कुछ युवकों को टक्कर मार दी थी। जब युवकों ने उसे गाड़ी धीरे चलाने को कहा, तो विवाद इतना बढ़ा कि बादल ने अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते सरोज जांगड़े, विक्की, तुलसी, ललित, शैलेन्द्र और इतवारी जांगड़े ने मिलकर लाठी-डंडे, ईंट और पेचकस से युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कई लोग लहूलुहान हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

Read More लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

हथियार जब्त, सभी आरोपी भेजे गए जेल

 

पचपेड़ी पुलिस ने अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल बेल्ट, पेचकस, लोहे के हथियार और ईंट के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप