बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक

बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने सत्ता संभालते ही बड़े फैसलों की झड़ी लगा दी है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की दूसरी बैठक में महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और धार्मिक संस्थानों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। सरकार ने “अन्नपूर्णा भंडार योजना” को मंजूरी देते हुए घोषणा की है कि राज्य की पात्र महिलाओं को 1 जून से हर महीने 3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिसे सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के गठन को भी मंजूरी दी गई, हालांकि लंबित महंगाई भत्ते (DA) को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया। मंत्री Agnimitra Paul ने बताया कि जो महिलाएं पहले से लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें नई योजना के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। सरकार का दावा है कि इससे लाखों महिलाओं को सीधे राहत मिलेगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा मिलेगा।

वहीं, सरकार के सबसे चर्चित फैसलों में मदरसों को मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद करना भी शामिल है। कैबिनेट ने इमामों और मोअज्जिमों को दिए जाने वाले मासिक भत्ते पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 2011 के बाद बनाई गई OBC आरक्षण सूची की दोबारा समीक्षा कराने का फैसला भी लिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुवेंदु सरकार के ये फैसले आने वाले समय में बंगाल की राजनीति और सामाजिक समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

Read More Ranchi News: 15 हजार देकर विदेश गई युवती, दुबई पहुंचते ही बदली कहानी; पासपोर्ट-मोबाइल लेने का आरोप, परिवार परेशान

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप