Vastu Tips For Plants: गलत जगह रखे पौधे भी बिगाड़ सकते हैं घर का माहौल, जानें सही दिशा और वास्तु नियम

Vastu Tips For Plants: गलत जगह रखे पौधे भी बिगाड़ सकते हैं घर का माहौल, जानें सही दिशा और वास्तु नियम

Best Direction for Plants: हरियाली किसे पसंद नहीं होती, घर के आंगन या बालकनी में रखे पौधे न केवल ताजी हवा देते हैं, बल्कि घर की सुंदरता में भी चार चांद लगा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर पौधे की अपनी एक ऊर्जा होती है? यदि इन पौधों को सही दिशा और नियम के अनुसार न रखा जाए, तो ये घर की खुशहाली को प्रभावित कर सकते हैं. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार पौधों को रखने की सही दिशा और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण नियमों के बारे में.

पौधों के लिए सबसे शुभ दिशा

  • वास्तु शास्त्र में उत्तर (North) और पूर्व (East) दिशा को जल और सकारात्मक ऊर्जा की दिशा माना गया है.
  • -पूर्व (ईशान कोण): इस दिशा में छोटे पौधे जैसे तुलसी, पुदीना या गेंदा लगाना बहुत ही शुभ होता है. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और धन के मार्ग खुलते हैं.
  • पूर्व दिशा: पूर्व दिशा में पौधे रखने से सामाजिक संपर्क बेहतर होते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

भारी और ऊंचे पेड़ों के लिए सही दिशा
अगर आप घर के बगीचे में बड़े और ऊंचे पेड़ जैसे नीम या आम लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा का चुनाव करें. वास्तु के अनुसार, भारी पेड़ इन दिशाओं में होने से घर को मजबूती मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुकता है.

Read More करवा चौथ पर महिला पुलिसकर्मियों को राहत, फतेहपुर SP ने ड्यूटी से छूट देने का जारी किया आदेश

इस दिशा में भूलकर भी न रखें पौधे
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण में छोटे और नाजुक पौधे रखने से बचना चाहिए. इस दिशा में भारीपन होना जरूरी है, इसलिए यहां केवल बड़े और घने पेड़ ही लगाने चाहिए. इसके अलावा, घर के बीचों-बीच में कोई भी पौधा या पेड़ लगाना वास्तु दोष का कारण बन सकता है.

Read More छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव, जानें किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि

पौधों से जुड़े जरूरी वास्तु नियम

  • सूखे पौधों को तुरंत हटाएं: घर में कभी भी सूखे या मुरझाए हुए पौधे नहीं रखने चाहिए. ये ‘नेगेटिव एनर्जी’ का प्रतीक माने जाते हैं और आर्थिक तंगी का संकेत देते हैं.
  • कांटेदार पौधों से बचें: घर के अंदर कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए (गुलाब को छोड़कर). माना जाता है कि इनसे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और मतभेद बढ़ते हैं.
  • दूध वाले पौधे: ऐसे पौधे जिन्हें काटने या तोड़ने पर सफेद दूध जैसा पदार्थ निकलता हो, उन्हें घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए. ये स्वास्थ्य और धन के लिए अशुभ माने जाते हैं.
  • तुलसी का स्थान: तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें. ध्यान रहे कि तुलसी के आसपास गंदगी न हो और शाम के समय वहां दीपक जरूर जलाएं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र के नियमों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

दुर्ग में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी; नाबालिग भी पकड़े गए दुर्ग में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी; नाबालिग भी पकड़े गए
ऑनलाइन जुए की लत ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा! कर्ज चुकाने के लिए सगे जीजा के घर की चोरी, 37 लाख के जेवर बरामद
देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने ली थाना प्रभारी की जान, पीछा करते समय हुआ दर्दनाक हादसा
रायपुर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, खमतराई में 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त; अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज
कांकेर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, धमतरी से आरोपी गिरफ्तार; किशोरी सकुशल बरामद
तबादलों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, छह महीने तक नहीं बदले जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
अमन साहू की मौत के बाद हंगामा, कुरेली के 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई
राज्योत्सव में रेलवे का जलवा, ट्रेन चलाने से लेकर VR गेम तक का रोमांच, SECR के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़
महासमुंद में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला पंच की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आईं कालंद्री दीवान
रास्ते में ही खराब हुई एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पती रही पहाड़ी कोरवा गर्भवती; मौत के बाद पहुंची गाड़ी, बीएमओ बोले- अस्पताल तो डेढ़ साल से बंद है
स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी
टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी