Rare Blue Moon: 31 मई को पूर्णिमा की रात आसमान में दिखेगा ये अद्भुत नजारा, जानें क्या होता ब्लू मून

Rare Blue Moon: 31 मई को पूर्णिमा की रात आसमान में दिखेगा ये अद्भुत नजारा, जानें क्या होता ब्लू मून

jyeshtha Purnima 2026: इस महीने की आखिरी तारीख 31 मई को जेष्ठ पूर्णिमा है. इस रात आसमान में कुछ अनोखा देखने को मिलेगा. दरअसल, आसमान में एक दुर्लभ चंद्र संयोग देखने को मिलेगा, जो सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है क्योंकि एक ही समय पर ‘ब्लू मून’ और ‘माइक्रो मून’ दोनों दिखाई देंगे. द्रिक पंचांग के मुताबिक, भारत में पूर्णिमा तिथि 30 मई की सुबह 11 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी और समापन 31 मई दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर होगा. पूर्णिमा उदिया तिथि में यानी 31 मई को मनाई जाएगी और इस दिन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा.

31 मई को पूर्णिमा पर चांद अपने पूरे रूप में दिखाई देगा, लेकिन एक आम चमकीले और थोड़े बड़े पूरे चांद के बजाय कुछ अलग ही नजारा दिखेगा. यह थोड़ा छोटा, थोड़ा कम चमकीला और कुछ हद तक अनोखा लगेगा, जिसे रेयर ब्लू मून कहते हैं. इस तरह की घटना ढाई साल में एक बार होती है. इससे पहले 19 अगस्त 2024 को एक सुपर ब्लू मून दुनिया ने देखा था.

रेयर ब्लू मून क्या है? (What is a Rare Blue Moon)
‘ब्लू मून’ का रंग से कोई लेना-देना नहीं है. यह कैलेंडर पर आधारित एक खगोलीय घटना है. ऐसा तब होता है जब एक ही महीने में दो बार पूरा चांद दिखाई दे. सरल शब्दों में कहें तो एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़े. एक मई को पहली पूर्णिमा थी और 31 मई को दूसरी पूर्णिमा है. इस दौरान चांद का रंग नहीं बदलेगा. यह अब भी सफेद या हल्का पीला ही दिखाई देगा और रात के आसमान को पूरी तरह से रोशन करेगा. “ब्लू मून” शब्द पूरी तरह से खगोलीय भाषा का हिस्सा है.

Read More Padmini Ekadashi 2026: मई में आने वाली पद्मिनी एकादशी क्यों है खास? नोट कर लें व्रत की सही तिथि और पूजा विधि

ब्लू मून कब और कहां देखा जा सकता है? (where to see Blue Moon)
ब्लू मून को देखने का सबसे अच्छा समय 31 मई की सुबह 4 बजकर 45 बजे (EDT) का है. भारतीय मानक समय के अनुसार, चांद दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर दिखाई देगा. इसे देखने का सबसे अच्छा समय 30-31 मई और 31 मई से 1 जून की रात है. आप जहां रहते हैं, उसके हिसाब से इसे सूर्यास्त के बाद या सूर्योदय से पहले देख सकते हैं.

Read More Vastu Tips: पितृ दोष या कालसर्प दोष? घर में सांप का आना देता है ये गंभीर संकेत!

Tags:

Latest News

कंफर्म: भारत में लॉन्च होगा Redmi Turbo 5, 7560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से होगा लैस कंफर्म: भारत में लॉन्च होगा Redmi Turbo 5, 7560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से होगा लैस
यूरिन इंफेक्शन कब बन सकता है खतरनाक? किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
Rare Blue Moon: 31 मई को पूर्णिमा की रात आसमान में दिखेगा ये अद्भुत नजारा, जानें क्या होता ब्लू मून
कवर्धा का महाघोटाला: 218 करोड़ रुपए ट्रेजरी से निकाले और गायब, न बिल न वाउचर, फाइलें भी डकार गए बीईओ
5 करोड़ की जमीन का फर्जी सौदा: 50 लाख ठगने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज
छत्तीसगढ़ में अफसरों की लग्जरी गाड़ियों पर लुट रहा खजाना, दिल्ली-UP ने की कटौती, यहां 75 हजार तक मासिक किराया
BIG BREAKING: सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता शाह की अग्रिम जमानत खारिज, अब गिरफ्तारी तय! DSP पर ब्लैकमेलिंग के आरोपों से गरमाया है 4.50 करोड़ का हाई-प्रोफाइल जमीन घोटाला
छत्तीसगढ़ में गौशालाओं पर हाईकोर्ट सख्त: ‘जब 142 गौशालाएं हैं तो सड़कों पर क्यों घूम रहे आवारा मवेशी?’
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 2017 से पहले सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को मिलेगा पट्टा, शहरी इलाकों में शुरू होगा सर्वे
कांकेर में नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़: घर में छाप रहा था 500 के जाली नोट, 6 लाख से ज्यादा फेक करेंसी जब्त
धार भोजशाला पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘मंदिर है भोजशाला’, मस्जिद पक्ष को अलग जमीन देने के निर्देश
UAE दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत: अबू धाबी में गार्ड ऑफ ऑनर, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से अहम मुलाकात