Vastu Tips: पितृ दोष या कालसर्प दोष? घर में सांप का आना देता है ये गंभीर संकेत!

Vastu Tips: पितृ दोष या कालसर्प दोष? घर में सांप का आना देता है ये गंभीर संकेत!

Snake at Home: गर्मी के मौसम में अक्सर कई लोगों के घरों में सांप निकलने की घटनाएं होती हैं. ग्रामीण इलाकों में इन घटनाओं में अधिकता देखने को मिलती है. ज्यादातर लोग इसको इत्तेफाक मानते हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के जानकार घर के सांप दिखने को कुछ विशेष बातों का संकेत मानते हैं. इसलिए वो इसे सिर्फ इत्तेफाक समझने की गलती न करने की सलाह देते हैं. अगर आपको आपके घर में सांप दिखा है, तो समझ लीजिए की आपके घर में कुछ चीजों का डेरा लगा हुआ हो सकता है.

वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आपके घर की दक्षिण पश्चिम दिशा (नैऋत्य कोण) दुषित होती है, तो आपको अपने आसपास सांप दिख सकते हैं. ऐसा राहु के दुष्प्रभाव बढ़ने की वजह से होता है. ऐसे में अपने घर का वास्तु ठीक करें. नैऋत्य कोण के दोष की वजह तलाशने का प्रयास करें.

पितृ दोष
कई मान्यताओं के अनुसार, घर में सांप तब भी दिखते हैं, जब आपके पितरों की कोई इच्छा अधूरी हो या वो नाराज हों. इसलिए ये इशारे समझें और उपाय तलाश करें. क्योंकि पितृ दोष आपके जीवन में भयंकर परेशानियों का कारण बन सकता है. ये आपकी आर्थिक स्थिति खराब कर सकता है. करियर पर प्रभाव डाल सकता है. संतान भी पितृ दोष से प्रभावित हो सकती है.

Read More Griha Pravesh Muhurat 2026: नए घर में प्रवेश के लिए नवंबर-दिसंबर में 7 शुभ तिथियां, अभी नोट करें मुहूर्त

नकारात्मक उर्जा
ज्योतिषविदों का मानना है कि घर में सांप दिखना प्रृकति द्वारा आपको किसी आने वाले संकट से आगाह करने का भी संकेत हो सकता है. ये इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है या कोई छिपा हुआ शत्रु सक्रिय हो रहा हो.

Read More Sun Nakshatra Transit 2026: 27 सितंबर को सूर्य का हस्त नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग

करेंं ये उपाय
ज्योतिषविद कहते हैं कि अगर घर में सांप दिखे तो तुरंत लोबान का धुआं करें. इससे नकारात्मक उर्जा नष्ट होती है और सकारात्मक उर्जा बढ़ती है. सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ घर में शांति आती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई ज्योतिषीय मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के नियमों पर आधारित है. पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड
Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट, विक्की कौशल के इंटेंस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Urban Mindset टी-शर्ट पर टिप्पणी से विवाद, छात्रा का पीछा और SUV में खींचने की कोशिश का आरोप
Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Rajim Flood: 72 घंटे की बारिश से उफनी महानदी, कुलेश्वरनाथ मंदिर का चबूतरा डूबा; संगम में बढ़ा जलस्तर
Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार
Kurud Flood: लगातार बारिश से कुरूद में बिगड़े हालात, नारी गांव से 40 लोगों को किया गया रेस्क्यू