रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज

रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज

रायपुर: रायपुर जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध रेत भंडारण का खुलासा किया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम और जिला प्रशासन ने ग्राम कागदेही में संयुक्त दबिश दी। जांच के दौरान समोदा-कागदेही मार्ग और आर्या पेट्रोल पंप के समीप बिना अनुमति के जमा की गई करीब 1740 घनमीटर रेत जब्त की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।whatsapp-image-2026-05-18-at-12929-pm_1779092023

प्रशासन की सघन जांच के दौरान ग्राम समोदा के पास अवैध रेत परिवहन में लगे दो हाईवा वाहन भी पकड़े गए। अधिकारियों ने तत्काल दोनों वाहनों को जब्त कर आरंग थाना परिसर में खड़ा कराया। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेशभर में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।whatsapp-image-2026-05-18-at-12930-pm_1779092033

खनिज विभाग ने बताया कि अवैध रूप से जमा की गई रेत को नगर पंचायत समोदा के पार्षद देवेंद्र कुमार साहू की सुपुर्दगी में दिया गया है। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब कार्रवाई को और तेज किया जा रहा है। विभागीय टीमें रात्रिकालीन गश्त, औचक निरीक्षण और ड्रोन तकनीक की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में अवैध खनन नेटवर्क पर और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप