Narendra Modi : आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी, NDA की बैठक में बड़ा फैसला, लोकसभा भंग

Narendra Modi: आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी, NDA की बैठक में बड़ा फैसला, लोकसभा भंग नई दिल्ली। Narendra Modi : BJP NDA Election Result Meeting LIVE Updates : – नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पीएम पद से इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु […]

Narendra Modi: आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नरेंद्र मोदी, NDA की बैठक में बड़ा फैसला, लोकसभा भंग


नई दिल्ली। Narendra Modi : BJP NDA Election Result Meeting LIVE Updates : – नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पीएम पद से इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा को भंग कर दिया। उधर, लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

NDA आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है। इसके लिए एनडीए के सभी दलों के नेता शाम 7:45 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। यह फैसला NDA की पहली बैठक में लिया गया। NDA की मीटिंग पीएम आवास पर एक घंटे चली। 10 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए।

Read More Nothing Phone 4a की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए भारत में कितने में मिलेगा नया फोन

ये नेता मीटिंग में रहे शामिल
इनमें जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, RLD के जयंत चौधरी, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल और हम के नेता जीतनराम मांझी शामिल हैं।

Read More Chhattisgarh City Bus Crisis: मेंटेनेंस की अनदेखी से 155 बसें ठप, 86 की ऑनलाइन नीलामी; इलेक्ट्रिक बस योजना अधर में


NDA के साथियों ने मंत्रालयों की लिस्ट सौंपी
सूत्रों के मुताबिक, टीडीपी ने 6 मंत्रालयों समेत स्पीकर पद की मांग की। वहीं, JDU ने 3, चिराग ने 2 (एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार), मांझी ने एक, शिंदे ने 2 ( एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालयों की मांग की है। वहीं, जयंत ने कहा है कि हमें इलेक्शन के पहले एक मंत्री पद देने का वादा किया गया था।

मोदी को दल का नेता चुना गया
इसी तरह अनुप्रिया पटेल भी एक मंत्री पद चाहती हैं। NDA संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। इसके बाद 8 जून को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।


मोदी को नेता चुना गया

भाजपा को 240 सीटें मिली
लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

NDA की बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल
नरेंद्र मोदी, पीएम 2. जे.पी.नड्डा,भाजपा अध्यक्ष 3.राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री 4. अमित शाह, गृहमंत्री 5.चंद्रबाबू नायडू, टीडीपी 6. श्नीतीश कुमार, जदयू 7. एकनाथ शिंदे, SHS 8.एच.डी. कुमारस्वामी, JD(S) 9. श्चिराग पासवान, LGP (RV) 10. जीतन राम मांझी, HAM 11. पवन कल्याण, JSP 12. सुनील तटकरे राकांपा 13.अनुप्रिया पटेल, AD(S) 14. जयन्त चौधरी, रालोद 15. प्रफुल्ल पटेल, NCP 16. प्रमोद बोरो, UPPAL 17. अतुल बोरा, AGP 18. इंद्रा हैंग सुब्बा, SKM 19. सुदेश महतो, AJSU 20. राजीव रंजन सिंह, जदयू 21. संजय झा, जदयू


चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

साभार डेली संवाद दिल्ली

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

स्वागत विहार के लोग जमीन नामांतरण के लिए 2 साल से कर रहे इंतजार , अब अफसरशाही के खिलाफ सड़क पर उतर कर करेंगे आर पार की लड़ाई

राज्य

दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा हो गया।...
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार
अनुराग डोभाल के लाइव सुसाइड प्रयास से सोशल मीडिया में हलचल, अली गोनी और एल्विश यादव ने जताई चिंता, प्रिंस नरूला का ट्रोलर्स पर गुस्सा