CG Breaking: छत्तीसगढ़ में फिर बम धमकी से हड़कंप, कोर्ट परिसर में बम स्क्वॉड की जांच जारी

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में फिर बम धमकी से हड़कंप, कोर्ट परिसर में बम स्क्वॉड की जांच जारी

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी भेजी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए और दोनों कोर्ट परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

कोर्ट परिसर खाली कराया गया
धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। पुलिस ने सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए सर्किट हाउस ले जाया गया। वहीं अधिवक्ताओं और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों को भी बाहर निकाल दिया गया।image-2026-03-09T124817.456

बम स्क्वॉड और पुलिस की सघन जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चला रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेरकर जांच की जा रही है।

Read More भिलाई स्टील प्लांट से 10 हजार करोड़ का लोहा चोरी: BJP विधायक का आरोप- 4 IPS, 3 IAS और 12 नेताओं की जेब में जा रही चोरी की कमाई

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं। 25 फरवरी को भी राज्य के हाईकोर्ट को इसी तरह की धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। इसके अलावा राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर जिला न्यायालयों को भी पहले ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, जांच के दौरान अधिकतर मामलों में धमकी को अफवाह या फर्जी पाया गया था।image-2026-03-09T130215.533

Read More निलंबित आईपीएस रतनलाल डांगी मामला हाईकोर्ट सख्त: महिला उत्पीड़न पर पुलिस विभाग से शपथ पत्र के साथ सात दिन में मांगा जवाब  

पुलिस कर रही ईमेल की जांच
पुलिस अब धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह संदेश कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज  चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती