अनुराग डोभाल के लाइव सुसाइड प्रयास से सोशल मीडिया में हलचल, अली गोनी और एल्विश यादव ने जताई चिंता, प्रिंस नरूला का ट्रोलर्स पर गुस्सा

अनुराग डोभाल के लाइव सुसाइड प्रयास से सोशल मीडिया में हलचल, अली गोनी और एल्विश यादव ने जताई चिंता, प्रिंस नरूला का ट्रोलर्स पर गुस्सा

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 से मशहूर हुए यूट्यूबर यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बीती रात को सुसाइड करने की कोशिश की। गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जान देने की कोशिश की। अनुराग डोभाल को माइनर इंजरी हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, वह ठीक हैं, लेकिन उनकी इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां तक कि सोशल मीडिया पर टीवी सेलेब्स उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, साथ ही उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

यूके राइडर की सुसाइड की कोशिश पर बोले अली गोनी
अली गोनी ने एक वीडियो शेयर कर अनुराग डोभाल के कार क्रैश इंसिडेंट के बारे में बात की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लिप शेयर करते हुए कहा, "उस लड़के ने अपनी एक वीडिो डाली, अपने आप को जाहिर किया लोगों के सामने कि उसकी लाइफ में जो भी चल रहा है। चलो फैमिली मैटर में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए लेकिन उस लड़के ने अपने आप को जाहिर किया अपने फैंस के सामने और उन्होंने क्या दिया रिटर्न में? हंसी मजाक ट्रोल।" वीडियो के साथ एक्टर ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे।"

प्रिंस नरूला ने ट्रोल्स पर निकाला गुस्सा
प्रिंस नरूला ने भी अनुराग डोभाल का सपोर्ट करते हुए उन लोगों को पर भड़ास निकाली हैं जिन्होंने उन्हें ट्रोल किया। एक्टर ने कहा, "कभी-कभी लोगों को सच बताने के लिए कि मैं सच्चा हूं, जान देनी पड़ती है, मरना पड़ता है। वरना लोग उसे मजाक ही समझते हैं, ट्रोल ही करते हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि मुझे ट्रोलर्स से नफरत है। तुम लोग किसी की सिचुएशन नहीं समझते हो। अभी भी लोग लिख रहे हैं कि मरा की नहीं? अभी भ जिंदा है। आपको शर्म आनी चाहिए। उसकी सिचुएशन कोई समझ नहीं पा रहा है कि वो किस हाल में है।"

अनुराग डोभाल के लिए फिक्रमंद हुए एल्विश यादव
एल्विश यादव ने अनुराग डोभाल को लेकर एक्स हैंडल पर ट्वीट लिखा है। उन्होंने कहा, "यूं तो मैं किसी के पर्सनल मैटर में या फैमिली मैटर में नहीं बोलता हूं लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाए। जल्दी ठीक हो जाओ अनुराग भाई।"Elvish-Yadav-1772953159437

रजत दलाल, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अनुराग डोभाल की कंडीशन पर रिएक्शन दिया है और उन्हें सपोर्ट कर ट्रोल्स की क्लास लगाई है। 

Latest News

बच्चे के पैरों में बार-बार होता है दर्द? माता-पिता न करें नजरअंदाज, इन लक्षणों पर दें खास ध्यान बच्चे के पैरों में बार-बार होता है दर्द? माता-पिता न करें नजरअंदाज, इन लक्षणों पर दें खास ध्यान
1200 करोड़ खर्च के बावजूद महानदी-शिवनाथ समेत 6 नदियों में गिर रहा गंदा पानी; एनजीटी सख्त, सरकार से मांगा जवाब
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का निविदा महाघोटाला: 2524 करोड़ का काम पाने वाली कंपनी का अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी निकला, रातों रात 2 मिनट में खोली गई वित्तीय बोली
Vastu Tips For Kitchen: किचन में कहां रखें फ्रिज? इन दिशाओं को माना जाता है शुभ, जानें वास्तु के नियम
कोरिया में 12 दिनों से हाथियों का डेरा, धान की फसल बर्बाद; रातभर पहरा दे रहे किसान
50 हजार का इनाम, कई सवाल और फरारी की कहानी! शिवा शर्मा केस में मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार
दिल्ली के दशहरा ग्राउंड में बड़ा हादसा! मिक्सर झूले का गेट टूटने से दो घायल, आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
चाऊमीन खाते समय एक गलती पड़ सकती है भारी! एटा में सांस नली में नूडल्स फंसने से किशोरी की मौत
झारखंड से दिल्ली-जयपुर तक मानव तस्करी का जाल? नौकरी का झांसा देकर ले जाई गईं 4 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू
Tiger Shroff Firing Case: रेहान से पुराने परिचय के चलते जांच के दायरे में आया समीर? परिवार ने की मेडिकल रिकॉर्ड जांचने की मांग
Kanker Crime News: इलाज के बहाने दरिंदगी का आरोप! कांकेर में 14 साल की बच्ची से यौन शोषण, आरोपी बैगा गिरफ्तार
Durg Steel Plant Accident: सीढ़ियों पर आग की लपटों से घिरा शख्स, बचाने के लिए दौड़े लोग; दुर्ग के स्टील प्लांट हादसे में ठेकेदार की मौत