बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने युवक को बांधकर पुलिस को सौंपा, जांच में निकला मानसिक रूप से बीमार

बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने युवक को बांधकर पुलिस को सौंपा, जांच में निकला मानसिक रूप से बीमार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक युवक को ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि वह युवक बच्चा चोर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे प्रशासन को देने की अपील की है।

गांव में घूमते युवक को देखकर फैली आशंका
मामला जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत उरबा का है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7:30 बजे गांव के दर्री पारा इलाके में एक अज्ञात युवक घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों को उसके व्यवहार पर शक हुआ और बच्चा चोरी की आशंका के चलते गांव में हलचल मच गई।

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा
अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उसे पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।

Read More दबेना एनीकट 'डीजल' घोटाला: 95 रु का डीजल 152 में ! सरकारी खजाने से ठेकेदार पर लुटाए 27 लाख, भंडाफोड़ हुआ तो 24 लाख वापस; कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई.....

जांच में सामने आई सच्चाई
पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका किसी बच्चा चोरी गिरोह से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी।

Read More वीडियो...मंत्री के PA की दादागिरी: गाड़ी पर टोल बूम गिरा तो बौखलाया, हाथ जोड़कर माफी मांगते कर्मचारी को जड़े 5 थप्पड़

पुलिस ने लोगों से की अपील
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या अफवाहों के आधार पर किसी व्यक्ति को अपराधी न मानें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि बिना वजह किसी निर्दोष के साथ गलत व्यवहार न हो।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना