एयरपोर्ट से 400 किलो सोना चोरी, कनाडा एयरपोर्ट स्कैम में भारत तक पहुंचे तार

एयरपोर्ट से 400 किलो सोना चोरी, कनाडा एयरपोर्ट स्कैम में भारत तक पहुंचे तार

नई दिल्ली। कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी सोने की चोरी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 180 करोड़ रुपये) की सोने की ईंटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में भारत से जुड़े कनेक्शन भी सामने आए हैं।

पील रीजनल पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट 24K’ के तहत सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय अरसलान चौधरी के रूप में हुई है, जिसे दुबई से कनाडा लौटते समय टोरंटो एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का कोई स्थायी पता दर्ज नहीं है।

कैसे हुई 180 करोड़ की सोने की चोरी?
यह सनसनीखेज चोरी 17 अप्रैल 2023 को हुई थी। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से एक विमान टोरंटो पहुंचा था, जिसमें करीब 400 किलोग्राम .9999 शुद्धता का सोना लाया गया था। यह खेप लगभग 6,600 सोने की ईंटों के बराबर थी, जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर से अधिक आंकी गई। इसके साथ ही करीब 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा भी शामिल थी।

Read More Russia Oil Tariff: भारत पर 100% टैरिफ का खतरा फिलहाल टला, ट्रंप ने रूस से जुड़े नए प्रतिबंधों पर लगाई रोक

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद कार्गो को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में पूरी खेप रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने सीमा पार जांच शुरू की।

भारत से जुड़ा कनेक्शन
जांच के दौरान पुलिस ने अब तक 10 संदिग्धों की पहचान की है, जिनमें से कुछ पर आरोप तय किए जा चुके हैं और कुछ के खिलाफ वारंट जारी हैं। इनमें ब्रैम्पटन निवासी 33 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर भी शामिल है, जो एयर कनाडा का पूर्व कर्मचारी रह चुका है। पुलिस का आरोप है कि पनेसर ने एयरलाइन के आंतरिक सिस्टम में हेरफेर कर कार्गो की पहचान की और उसे गलत दिशा में मोड़ने में मदद की। इसी साजिश के चलते इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया।

जांच जारी, और गिरफ्तारियों की संभावना
पील पुलिस का कहना है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोह का मामला है और जांच अभी जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Tags:

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल